एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | राष्ट्रपति मुर्मू 22 नवंबर को हैदराबाद में ‘लोकमंथन-2024’ का उद्घाटन करेंगी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 22 नवंबर को यहां राष्ट्रवादी विचारकों की संगोष्ठी ‘लोकमंथन-2024’ का उद्घाटन करेंगी।

देश की खबरें | राष्ट्रपति मुर्मू 22 नवंबर को हैदराबाद में ‘लोकमंथन-2024’ का उद्घाटन करेंगी

हैदराबाद, 13 नवंबर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 22 नवंबर को यहां राष्ट्रवादी विचारकों की संगोष्ठी ‘लोकमंथन-2024’ का उद्घाटन करेंगी।

हैदराबाद में 21 से 24 नवंबर तक आयोजित होने वाले इस कार्यक्रम में पूर्व उपराष्ट्रपति एम. वेंकैया नायडू, केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण, आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत और अन्य लोगों के भी शामिल होने की उम्मीद है।

‘राष्ट्र-प्रथम’ की भावना वाले बुद्धिजीवियों, शोधकर्ताओं और शिक्षाविदों के संगठन ‘प्रज्ञा प्रवाह’ द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में विभिन्न विषयों पर बहस के साथ-साथ सांस्कृतिक कार्यक्रम भी होंगे।

‘प्रज्ञा प्रवाह’ के राष्ट्रीय संयोजक जे. नंदकुमार के अनुसार, राष्ट्रपति 22 नवंबर को इस कार्यक्रम का उद्घाटन करेंगी।

उन्होंने बताया कि लोकमंथन के लिए प्रदर्शनी और सांस्कृतिक कार्यक्रम 21 नवंबर से शुरू होंगे।

इस द्विवार्षिक आयोजन की शुरुआत 2016 में हुई थी और भोपाल, रांची तथा गुवाहाटी में भी पूर्व में लोकमंथन आयोजित किया गया था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Nov 13, 2024 08:08 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).