देश की खबरें | राष्ट्रपति मुर्मू 13 अक्टूबर से त्रिपुरा के दो-दिवसीय दौरे पर रहेंगी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. त्रिपुरा में विभिन्न विकास परियोजनाओं के उद्घाटन के लिए राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के 13 अक्टूबर से राज्य की दो-दिवसीय यात्रा पर जाने की संभावना है। एक अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

अगरतला, सात अक्टूबर त्रिपुरा में विभिन्न विकास परियोजनाओं के उद्घाटन के लिए राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के 13 अक्टूबर से राज्य की दो-दिवसीय यात्रा पर जाने की संभावना है। एक अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

अधिकारी ने बताया कि राज्य के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) अमिताभ रंजन ने राष्ट्रपति के प्रस्तावित दौरे के मद्देनजर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर आज दिन में एक उच्च-स्तरीय बैठक की।

अधिकारी ने कहा, ‘‘राष्ट्रपति के दौरे को लेकर हमने तैयारी बैठक की है। उनके दौरे की विस्तृत जानकारी मिलने के बाद सुरक्षा व्यवस्था को अंतिम रूप दिया जाएगा।’’

राष्ट्रपति के रूप में मुर्मू का यह पहला त्रिपुरा दौरा होगा।

उन्होंने बताया कि मुर्मू के यहां 13 अक्टूबर को महाराजा वीर विक्रम हवाई अड्डे पर पहुंचने की संभावना है।

अधिकारी ने कहा कि अगरतला के मेयर दीपक मजूमदार ने यहां टाउन हॉल में एक स्वागत योजना बनाई है। उन्होंने आगे कहा कि कार्यक्रम में मुख्यमंत्री माणिक साहा और उनके कैबिनेट सहयोगियों के मौजूद रहने की उम्मीद है।

राष्ट्रपति के 14 अक्टूबर को मां त्रिपुरेश्वरी की पूजा अर्चना करने उदयपुर जाने की संभावना है।

मुर्मू त्रिपुरा न्यायिक अकादमी सहित कुछ विकास परियोजनाओं का उद्घाटन करने वाली हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\