देश की खबरें | राष्ट्रपति मुर्मू 17 अगस्त को कोलकाता में पोत ‘विन्‍ध्‍यागिरी’ का अनावरण करेंगी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 17 अगस्त को कोलकाता में पोत ‘विन्‍ध्‍यागिरी’ का अनावरण करेंगी। भारतीय नौसेना ने रविवार को यह जानकारी दी।

नयी दिल्ली, 13 अगस्त राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 17 अगस्त को कोलकाता में पोत ‘विन्‍ध्‍यागिरी’ का अनावरण करेंगी। भारतीय नौसेना ने रविवार को यह जानकारी दी।

‘विन्‍ध्‍यागिरी’ पोत का नाम कर्नाटक में पर्वत श्रृंखला के नाम पर रखा गया है और यह प्रोजेक्ट 17ए फ्रिगेट का छठा पोत है। नौसेना ने कहा कि राष्ट्रपति 17 अगस्त, 23 को कोलकाता स्थित गार्डन रीच शिपबिल्डर्स एंड इंजीनियर्स लिमिटेड (जीआरएसई) में पोत का अनावरण करेंगी।

नौसेना के एक बयान में कहा गया कि पूर्ववर्ती विन्‍ध्‍यागिरी ने 31 साल की सेवा के दौरान कई चुनौतीपूर्ण अभियान और बहुराष्‍ट्रीय अभ्‍यासों में भाग लिया था। यह नया पोत तकनीकी रूप से उन्नत है।

बयान में कहा गया, ‘‘नव-निर्मित विन्‍ध्‍यागिरी भारत के अपने समृद्ध नौसेना इतिहास को अंगीकार करने के दृढ़ संकल्प का प्रतीक होने के साथ-साथ भविष्‍य में स्‍वदेशी रक्षा क्षमता को प्रेरित करने को भी दर्शाता है।’’

प्रोजेक्ट 17ए कार्यक्रम के अंतर्गत माझगांव डॉक लिमिटेड (एमडीएल) द्वारा कुल चार पोत और जीआरएसई द्वारा तीन पोत निर्माणाधीन हैं। परियोजना के पहले पांच पोतों का एमडीएल और जीआरएसई द्वारा 2019-2022 के बीच अनावरण किया गया।

नौसेना ने कहा, ‘‘प्रोजेक्ट 17ए पोत को भारतीय नौसेना के युद्धपोत डिजाइन ब्यूरो ने देश में ही डिजाइन किया है, जो सभी युद्धपोत डिजाइन गतिविधियों के लिए अग्रणी संगठन है।’’

बयान में कहा गया, ‘‘प्रोजेक्‍ट 17ए पोतों के उपकरणों और प्रणालियों के लिए 75 प्रतिशत ऑर्डर स्वदेशी कंपनियों से पूर्ण किए गए हैं, जिनमें सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम (एमएसएमई) भी शामिल हैं।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): राजस्थान रॉयल्स से जीतकर सातवें पायदान पर पहुंची दिल्ली कैपिटल्स, टॉप तीन पर इन टीमों का कब्जा, देखें अपडेट पॉइंट्स टेबल

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से दी करारी शिकस्त, केएल राहुल और अभिषेक पोरेल ने खेली ताबड़तोड़ अर्धशतकीय पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Central Railway: RPF ने चार महीने में 584 बच्चों और जरूरतमंद लोगों को परिवार से मिलाया, 25 यात्रियों की बचाई जान