देश की खबरें | राष्ट्रपति मुर्मू आज ग्रेटर नोएडा में उप्र व्यापार प्रदर्शनी का उद्घाटन करेंगी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू बृहस्पतिवार को यहां मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की उपस्थिति में उत्तर प्रदेश अंतरराष्ट्रीय व्यापार प्रदर्शनी के पहले संस्करण का उद्घाटन करेंगी। अधिकारियों ने यहां यह जानकारी दी।

नोएडा (उप्र), 21 सितंबर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू बृहस्पतिवार को यहां मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की उपस्थिति में उत्तर प्रदेश अंतरराष्ट्रीय व्यापार प्रदर्शनी के पहले संस्करण का उद्घाटन करेंगी। अधिकारियों ने यहां यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली से सटे समूचे गौतम बुद्ध नगर जिले में सुरक्षा बढ़ा दी गई है और करीब 8,000 पुलिसकर्मियों तथा प्रांतीय सशस्त्र सीमा बल (पीएसी) और अर्द्धसैनिक बलों की करीब 12 टुकड़ियों को तैनात किया गया है। पांच दिन के इस कार्यक्रम के दौरान यातायात संबंधी ड्यूटी के लिए करीब 1,300 पुलिस कर्मियों को तैनात किया गया है।

पुलिस ने आम लोगों से नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे पर दोपहर दो बजे से रात आठ बजे तक यात्रा करने से बचने और उसके यातायात नियमों का पालन करने की अपील की है।

बुधवार को राष्ट्रपति भवन ने एक बयान में कहा, ‘‘भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 21 सितंबर को उत्तर प्रदेश अंतरराष्ट्रीय व्यापार प्रदर्शनी (यूपी आईटीएस) के उद्घाटन के लिए ग्रेटर नोएडा (उत्तर प्रदेश) का दौरा करेंगी।’’

प्रदर्शनी में 2,000 से अधिक कारोबारी अपने उत्पादों की प्रदर्शनी लगाएंगे और ‘‘समृद्ध उत्तर प्रदेश की छवि दुनिया को दिखलाएंगे’’। विभिन्न देशों से अतिथि, उद्यमी और निर्यातक कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे जहां दो लाख से अधिक लोगों के आने की उम्मीद है। दिन में तीन बजे से रात आठ बजे तक आम जनता के लिए प्रवेश निशुल्क है।

उत्तर प्रदेश के औद्योगिक विकास मंत्री नंद गोपाल गुप्ता ने इंडिया एक्सपो सेंटर एंड मार्ट में तैयारी समीक्षा के दौरान कहा, ‘‘हम उत्तर प्रदेश को एक ट्रिलियन अमेरिकी डॉलर की अर्थव्यवस्था बनाने की दिशा में तेजी से काम कर रहे हैं। यह कार्यक्रम निश्चित रूप से इस दिशा में एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर साबित होगा।’’

अतिरिक्त पुलिस आयुक्त (कानून एवं व्यवस्था) आनंद कुलकर्णी ने बृहस्पतिवार को पीटीआई- को बताया कि व्यापार प्रदर्शनी के दौरान प्रांतीय सशस्त्र सीमा बल और अर्द्धसैनिक बलों की 12 कंपनियों के अलावा लगभग 8,000 पुलिसकर्मी और महिलाएं ड्यूटी पर हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): राजस्थान रॉयल्स से जीतकर सातवें पायदान पर पहुंची दिल्ली कैपिटल्स, टॉप तीन पर इन टीमों का कब्जा, देखें अपडेट पॉइंट्स टेबल

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से दी करारी शिकस्त, केएल राहुल और अभिषेक पोरेल ने खेली ताबड़तोड़ अर्धशतकीय पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Central Railway: RPF ने चार महीने में 584 बच्चों और जरूरतमंद लोगों को परिवार से मिलाया, 25 यात्रियों की बचाई जान