एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | राष्ट्रपति मुर्मू फिजी, न्यूजीलैंड, तिमोर-लेस्ते की छह दिवसीय यात्रा पर जाएंगी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू पांच अगस्त से फिजी, न्यूजीलैंड और तिमोर-लेस्ते की छह दिवसीय यात्रा पर जाएंगी। विदेश मंत्रालय ने सोमवार को यह जानकारी दी।

देश की खबरें | राष्ट्रपति मुर्मू फिजी, न्यूजीलैंड, तिमोर-लेस्ते की छह दिवसीय यात्रा पर जाएंगी

नयी दिल्ली, 29 जुलाई राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू पांच अगस्त से फिजी, न्यूजीलैंड और तिमोर-लेस्ते की छह दिवसीय यात्रा पर जाएंगी। विदेश मंत्रालय ने सोमवार को यह जानकारी दी।

मुर्मू का पहला गंतव्य फिजी होगा, जहां वह राष्ट्रपति कैटोनीवर और प्रधानमंत्री सीटिवेनी राबुका के साथ बैठक करेंगी।

विदेश मंत्रालय ने मुर्मू की 5-6 अगस्त की द्वीप राष्ट्र यात्रा के बारे में कहा, ‘‘यह भारत के किसी राष्ट्रपति की फिजी की पहली यात्रा होगी।’’

इसने कहा, ‘‘अपनी यात्रा के दूसरे चरण में, राष्ट्रपति मुर्मू न्यूजीलैंड की गवर्नर जनरल डेम सिंडी कीरो के निमंत्रण पर 7-9 अगस्त को न्यूजीलैंड का दौरा करेंगी।’’

राजकीय यात्रा के दौरान, मुर्मू गवर्नर जनरल कीरो के साथ द्विपक्षीय बैठक करेंगी और प्रधानमंत्री क्रिस्टोफर लुक्सन से भी मुलाकात करेंगी।

विदेश मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि राष्ट्रपति मुर्मू एक सम्मेलन को संबोधित करेंगी और भारतीय समुदाय के साथ संवाद करेंगी।

बयान में कहा गया है कि राष्ट्रपति जोस रामोस-होर्ता के निमंत्रण पर 10 अगस्त को मुर्मू तिमोर-लेस्ते गणराज्य की यात्रा करेंगी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 29, 2024 09:44 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).