देश की खबरें | राष्ट्रपति मुर्मू दो दिवसीय दौरे के तहत देहरादून पहुंचीं
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू बृहस्पतिवार को अपने दो दिवसीय दौरे के तहत देहरादून पहुंचीं। अपने पहले उत्तराखंड दौरे पर मुर्मू भारतीय वायुसेना के विमान से पहुंचीं।
देहरादून, आठ दिसंबर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू बृहस्पतिवार को अपने दो दिवसीय दौरे के तहत देहरादून पहुंचीं। अपने पहले उत्तराखंड दौरे पर मुर्मू भारतीय वायुसेना के विमान से पहुंचीं।
मुर्मू अपने प्रवास के दौरान मसूरी स्थित लाल बहादुर शास्त्री राष्ट्रीय प्रशासनिक अकादमी तथा दून विश्वविद्यालय में आयोजित कार्यक्रमों में भी हिस्सा लेंगी।
राष्ट्रपति का जौलीग्रांट हवाई अड्डे पर राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल (सेवानिवृत्त) गुरमीत सिंह और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने स्वागत किया। इस दौरान राष्ट्रपति ने गार्ड ऑफ ऑनर का निरीक्षण किया।
इस अवसर पर प्रदेश के कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल और सौरभ बहुगुणा के अलावा मुख्य सचिव डॉ. एस एस संधू तथा पुलिस महानिदेशक अशोक कुमार भी राष्ट्रपति के अभिवादन के लिए उपस्थित रहे।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)