देश की खबरें | अगले महीने इंदौर में ‘प्रवासी भारतीय सम्मेलन’ में राष्ट्रपति मुर्मू, प्रधानमंत्री मोदी शामिल होंगे

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अगले महीने मध्य प्रदेश के इंदौर में होने वाले ‘प्रवासी भारतीय दिवस सम्मेलन’ में शिरकत करेंगे। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

भोपाल, 17 दिसंबर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अगले महीने मध्य प्रदेश के इंदौर में होने वाले ‘प्रवासी भारतीय दिवस सम्मेलन’ में शिरकत करेंगे। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

अगले महीने इंदौर में ‘प्रवासी भारतीय दिवस सम्मेलन’ के साथ-साथ राज्य के ‘ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट’ की मेजबानी की तैयारियों की समीक्षा के लिए भोपाल में आयोजित एक बैठक के दौरान इस बारे में जानकारी दी गई।

‘प्रवासी भारतीय दिवस सम्मेलन’ विदेश मंत्रालय का एक प्रमुख कार्यक्रम है और प्रवासी भारतीयों के साथ जुड़ने के लिए एक मंच प्रदान करता है।

समीक्षा बैठक में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि ये दोनों कार्यक्रम मध्यप्रदेश की ब्रांडिंग के लिये महत्वपूर्ण होंगे।

बैठक के दौरान दी गई एक प्रस्तुति में अधिकारियों ने कहा कि ‘प्रवासी भारतीय दिवस सम्मेलन’ 8 से 10 जनवरी के बीच होने वाला है और प्रधानमंत्री मोदी कार्यक्रम के दूसरे दिन इसमें शामिल होंगे।

राष्ट्रपति मुर्मू 10 जनवरी को ‘प्रवासी भारतीय सम्मान पुरस्कार’ प्रदान करेंगी।

सम्मेलन की थीम ‘‘प्रवासी : अमृत काल में भारत की प्रगति के लिए विश्वसनीय भागीदार’’ तय की गई है। इसी तरह प्रदर्शनी की थीम ‘‘आजादी का अमृत महोत्सव- भारतीय स्वतंत्रता संग्राम में प्रवासियों का योगदान’’ निर्धारित की गई है।

प्रवासी भारतीय दिवस के मुख्य अतिथि गुयाना के राष्ट्रपति श्री मोहम्मद इरफान अली होंगे। गेस्ट ऑफ ऑनर आस्ट्रेलिया हाउस ऑफ पार्लियामेंट की सदस्य सुश्री जेनेटा मेस्क्रेन्हेन्स रहेंगी।

अधिकारियों ने कहा कि 11 और 12 जनवरी को होने वाले ‘ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट’ में विभिन्न देशों के विभिन्न संगठनों और उद्योगों के लगभग 2,500 प्रतिनिधि भाग लेंगे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): राजस्थान रॉयल्स से जीतकर सातवें पायदान पर पहुंची दिल्ली कैपिटल्स, टॉप तीन पर इन टीमों का कब्जा, देखें अपडेट पॉइंट्स टेबल

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से दी करारी शिकस्त, केएल राहुल और अभिषेक पोरेल ने खेली ताबड़तोड़ अर्धशतकीय पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Central Railway: RPF ने चार महीने में 584 बच्चों और जरूरतमंद लोगों को परिवार से मिलाया, 25 यात्रियों की बचाई जान