विदेश की खबरें | राष्ट्रपति मुर्मू ने सूरीनाम में महात्मा गांधी को प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने मंगलवार को सूरीनाम के अपने समकक्ष चंद्रिकाप्रसाद संतोखी के साथ राजधानी पारामारिबो में महात्मा गांधी की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की।

श्रीलंका के प्रधानमंत्री दिनेश गुणवर्धने

पारामारिबो, छह जून राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने मंगलवार को सूरीनाम के अपने समकक्ष चंद्रिकाप्रसाद संतोखी के साथ राजधानी पारामारिबो में महात्मा गांधी की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की।

राष्ट्रपति मुर्मू तीन दिवसीय राजकीय यात्रा पर रविवार को सूरीनाम पहुंचीं। पिछले साल जुलाई में राष्ट्रपति पद का कार्यभार संभालने के बाद यह उनकी पहली विदेश यात्रा है।

राष्ट्रपति भवन ने ट्वीट किया, ‘‘राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने सूरीनाम के राष्ट्रपति चंद्रिकाप्रसाद संतोखी के साथ पारामारिबो में महात्मा गांधी की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की। ’’

उन्होंने सूरीनाम के पारामारिबो में आर्य दिवाकर मंदिर और श्री विष्णु मंदिर में पूजा अर्चना भी की।

राष्ट्रपति मुर्मू ने पारामारिबो में 'गेवलेन हेल्डेन 1902' के स्मारक पर भी श्रद्धांजलि अर्पित की।

यह स्मारक सूरीनाम के इतिहास में श्रमिकों के अधिकारों और सामाजिक न्याय के लिए संघर्ष की याद दिलाता है। उन्होंने पारामारिबो में एक संग्रहालय का भी दौरा किया।

राष्ट्रपति भवन ने ट्वीट किया, ‘‘ राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने पारामारिबो में लल्ला रूख संग्रहालय का दौरा किया। संग्रहालय के संग्रह में ऐसी कलाकृतियां और अवशेष हैं जो भारत से 150 साल पहले हिंदुस्तानी समुदाय द्वारा सूरीनाम तक की कठिन यात्रा से संबंधित हैं। ’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now