एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | राष्ट्रपति मुर्मू सोमवार से ओडिशा के दो दिवसीय दौरे पर

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू सोमवार से ओडिशा के दो दिवसीय दौरे पर रहेंगी। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

देश की खबरें | राष्ट्रपति मुर्मू सोमवार से ओडिशा के दो दिवसीय दौरे पर

भुवनेश्वर, 24 मार्च राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू सोमवार से ओडिशा के दो दिवसीय दौरे पर रहेंगी। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

अधिकारियों ने बताया कि इस दौरे के दौरान मुर्मू नयागढ़ के कालियापल्ली में भारतीय विश्वबासु सबर समाज के स्थापना दिवस समारोह में भाग लेंगी। वह दोपहर के समय रायपुर से भुवनेश्वर पहुंचेंगी और हेलीकॉप्टर से नयागढ़ के कांतिलो जाएंगी।

वह कांतिलो नीलामाधव मंदिर जाएंगी और फिर मुख्य अतिथि के रूप में कालियापल्ली में समारोह में भाग लेंगी। वह शाम को भुवनेश्वर लौटेंगी और रात में राजभवन में रुकेंगी।

मंगलवार को वह नयी दिल्ली के लिए रवाना होंगी।

पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि राष्ट्रपति के दौरे के मद्देनजर भुवनेश्वर और नयागढ़ में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं।

उन्होंने कहा कि सुरक्षा के लिए करीब 360 पुलिसकर्मी तैनात किए गए हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Mar 24, 2025 11:10 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).