विदेश की खबरें | राष्ट्रपति मुर्मू ने सूरीनाम के समकक्ष से मुलाकात की, द्विपक्षीय साझेदारी को गहरा करने के तरीकों पर हुई चर्चा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने सोमवार को सूरीनाम के अपने समकक्ष चंद्रिकाप्रसाद संतोखी से मुलाकात की और उन्होंने रक्षा, कृषि, सूचना-प्रौद्योगिकी और क्षमता निर्माण सहित कई क्षेत्रों में द्विपक्षीय सहयोग को गहरा करने के तरीकों पर चर्चा की।

श्रीलंका के प्रधानमंत्री दिनेश गुणवर्धने

पारामारिबो, पांच जून राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने सोमवार को सूरीनाम के अपने समकक्ष चंद्रिकाप्रसाद संतोखी से मुलाकात की और उन्होंने रक्षा, कृषि, सूचना-प्रौद्योगिकी और क्षमता निर्माण सहित कई क्षेत्रों में द्विपक्षीय सहयोग को गहरा करने के तरीकों पर चर्चा की।

पिछले साल जुलाई में पदभार ग्रहण करने के बाद पहली बार तीन दिवसीय राजकीय यात्रा पर रविवार को सूरीनाम पहुंचीं मुर्मू का संतोखी ने यहां राष्ट्रपति भवन में गर्मजोशी से स्वागत किया। राष्ट्रपति मुर्मू ने संतोखी के साथ प्रतिनिधिमंडल स्तर की वार्ता की।

राष्ट्रपति मुर्मू के कार्यालय ने कहा, ‘‘दोनों राष्ट्रपतियों ने भारत-सूरीनाम संबंधों को गहरा करने के तरीकों पर चर्चा की और रक्षा, कृषि, आईटी और क्षमता निर्माण सहित कई क्षेत्रों पर व्यापक चर्चा की।’’

भारत और सूरीनाम ने स्वास्थ्य और कृषि सहित विभिन्न क्षेत्रों में चार समझौता ज्ञापनों का आदान-प्रदान किया।

इससे पूर्व, विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने ट्वीट किया, ‘‘भारत-सूरीनाम बहुआयामी सहयोग को नयी गति प्रदान करने के लिए राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और राष्ट्रपति संतोखी ने भारत-सूरीनाम साझेदारी को गहरा करने के तरीकों पर चर्चा की।’’

उन्होंने कहा, ‘‘दोनों नेताओं ने रक्षा, कृषि, आईटी और क्षमता निर्माण सहित द्विपक्षीय सहयोग के कई क्षेत्रों में प्रतिनिधिमंडल स्तर की वार्ता की।’’

विशेष सद्भावना प्रदर्शित करते हुए राष्ट्रपति संतोखी ने रविवार को पूरे राजकीय सम्मान के साथ हवाई अड्डे पर राष्ट्रपति मुर्मू की अगवानी की।

संतोखी इस साल जनवरी में 17वें प्रवासी भारतीय दिवस के सम्मानित अतिथि के रूप में भारत आए थे और उन्होंने मुर्मू से मुलाकात की थी। सूरीनाम में, राष्ट्रपति मुर्मू प्रवासी समुदाय से भी मिलेंगी और दक्षिण अमेरिकी राष्ट्र में भारतीयों के आगमन की 150वीं वर्षगांठ मनाने के लिए समारोह में मुख्य अतिथि होंगी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now