देश की खबरें | देश की करोड़ों महिलाओं के लिए आदर्श हैं राष्ट्रपति मुर्मू : योगी आदित्यनाथ
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को 'करोड़ों भारतीय महिलाओं के लिए प्रेरणा' और 'शून्य से शिखर' तक की यात्रा का प्रतीक बताते हुए मंगलवार को कहा कि उनका जीवन दर्शाता है कि कैसे दृढ़ संकल्प और राष्ट्र-प्रथम की भावना के साथ हम प्रतिकूल परिस्थितियों से ऊपर उठ सकते हैं।
गोरखपुर, एक जुलाई उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को 'करोड़ों भारतीय महिलाओं के लिए प्रेरणा' और 'शून्य से शिखर' तक की यात्रा का प्रतीक बताते हुए मंगलवार को कहा कि उनका जीवन दर्शाता है कि कैसे दृढ़ संकल्प और राष्ट्र-प्रथम की भावना के साथ हम प्रतिकूल परिस्थितियों से ऊपर उठ सकते हैं।
राष्ट्रपति द्वारा गोरखपुर में महायोगी गोरखनाथ विश्वविद्यालय में नयी शैक्षणिक सुविधाओं का उद्घाटन और एक बालिका छात्रावास की आधारशिला रखे जाने के अवसर पर अपने संबोधन में मुख्यमंत्री ने कहा, "राष्ट्रपति जी देश की कोटि-कोटि मातृशक्ति के लिए एक प्रेरणा हैं। फर्श से अर्श की यात्रा, शून्य से शिखर की यात्रा कैसे होती है, वह उसकी एक विशिष्ट पहचान हैं।"
आदित्यनाथ ने कहा, "देश के लिए संघर्षों से जिन्होंने अपना रास्ता तैयार किया हो, विपरीत परिस्थितियों और आपदाओं का सामना करते हुए भी अपने स्वयं के संकट को कभी प्रगति के मार्ग में बाधा न मानते हुए उन्होंने हमेशा राष्ट्र प्रथम के भाव के साथ पूरा जीवन समाज के वंचित तबकों के कल्याण के लिए समर्पित कर दिया है।"
उन्होंने कहा, "मैं राष्ट्रपति जी का गोरखपुर के दो दिन प्रवास और उनका जो विशेष सानिध्य गोरखपुर और पूर्वी उत्तर प्रदेश को प्राप्त हुआ, उसका आभार व्यक्त करते हुए हृदय से उनका स्वागत करता हूं।"
मुख्यमंत्री ने गोरखपुर की दो दिवसीय यात्रा पर आईं राष्ट्रपति की सराहना करते हुए कहा, “राष्ट्रपति जी जमीनी स्तर से देश के सर्वोच्च संवैधानिक पद तक की यात्रा का प्रतीक हैं। उनका जीवन दृढ़ संकल्प के साथ प्रतिकूल परिस्थितियों पर काबू पाने और राष्ट्र और वंचितों के कल्याण के लिए निस्वार्थ भाव से काम करने का एक जीवंत उदाहरण है।”
उन्होंने कहा कि खराब मौसम के बावजूद गोरखपुर में राष्ट्रपति का कार्यक्रम शिक्षा, सार्वजनिक सेवा और युवा सशक्तीकरण के प्रति उनकी गहरी प्रतिबद्धता को दर्शाता है।
मुख्यमंत्री ने कहा, "राष्ट्रपति आज प्रातः काल से ही आयुष विश्वविद्यालय के उद्घाटन कार्यक्रम में और इस दौरान छात्र-छात्राओं के साथ जगह-जगह सड़कों पर नजर आयीं। ऐसा पहली बार हुआ है जब भारत का कोई संवैधानिक प्रमुख सड़क पर छात्रों का अभिवादन करता हुआ बच्चों के साथ जाकर उनके साथ संवाद करे। वह अभिभूत करने वाला क्षण था।"
कवि रामधारी सिंह दिनकर को उद्धृत करते हुए, आदित्यनाथ ने राष्ट्रपति की अथक भावना की तुलना एक सच्चे राष्ट्रीय नेता से की।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 01, 2025 08:16 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

