देश की खबरें | राष्ट्रपति मुर्मू ने विश्व कप में सफलता के लिए दिव्या देशमुख को बधाई दी
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने सोमवार को शतरंज खिलाड़ी दिव्या देशमुख को जॉर्जिया में फिडे महिला विश्व कप जीतने पर बधाई दी और कहा कि इस युवा खिलाड़ी की उपलब्धि देश में प्रतिभा की प्रचुरता को दर्शाती है।
नयी दिल्ली, 28 जुलाई राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने सोमवार को शतरंज खिलाड़ी दिव्या देशमुख को जॉर्जिया में फिडे महिला विश्व कप जीतने पर बधाई दी और कहा कि इस युवा खिलाड़ी की उपलब्धि देश में प्रतिभा की प्रचुरता को दर्शाती है।
दिव्या ने अनुभवी हमवतन खिलाड़ी कोनेरू हम्पी पर टाईब्रेकर में जीत दर्ज करके यह उपलब्धि हासिल की।
राष्ट्रपति मुर्मू ने ‘एक्स’ पर लिखा, ‘‘दिव्या देशमुख को मेरी हार्दिक बधाई, जो फिडे महिला विश्व कप जीतने वाली पहली भारतीय महिला बन गई हैं और वह भी 19 साल की छोटी उम्र में।’’
उन्होंने लिखा, ‘‘कोनेरू हम्पी उपविजेता रहीं। शतरंज विश्व चैंपियनशिप के दोनों फाइनलिस्ट भारत से थे। यह हमारे देश में, विशेषकर महिलाओं में प्रतिभा की प्रचुरता को दर्शाता है।’’
इस जीत ने ना केवल 19 वर्षीय दिव्या को प्रतिष्ठित खिताब दिलाया बल्कि उन्हें ग्रैंडमास्टर भी बना दिया जो टूर्नामेंट की शुरुआत में असंभव लग रहा था।
मुर्मू ने शानदार करियर में उत्कृष्टता बनाए रखने के लिए हम्पी की भी सराहना की।
उन्होंने कहा, ‘‘मुझे विश्वास है कि ये दोनों महिला चैंपियन और अधिक गौरव हासिल करेंगी तथा हमारे युवाओं को प्रेरित करेंगी।’’
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 28, 2025 06:34 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

