देश की खबरें | राष्ट्रपति मुर्मू ने गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर 2 कीर्ति चक्र, 14 शौर्य चक्र को मंजूरी दी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. पिछले साल जुलाई में जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा की लोलाब घाटी में आतंकवाद रोधी अभियान में शहीद हुए नायक दिलवर खान को मरणोपरांत कीर्ति चक्र से सम्मानित करने की घोषणा की गई है, जो भारत का दूसरा सबसे बड़ा शांतिकालीन वीरता पुरस्कार है।

नयी दिल्ली, 25 जनवरी पिछले साल जुलाई में जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा की लोलाब घाटी में आतंकवाद रोधी अभियान में शहीद हुए नायक दिलवर खान को मरणोपरांत कीर्ति चक्र से सम्मानित करने की घोषणा की गई है, जो भारत का दूसरा सबसे बड़ा शांतिकालीन वीरता पुरस्कार है।

गत अप्रैल में केंद्र शासित प्रदेश के सोपोर में दो विदेशी आतंकवादियों के खिलाफ एक अलग अभियान में ‘‘उत्कृष्ट’’ नेतृत्व प्रदर्शित करने वाले मेजर मंजीत को भी कीर्ति चक्र प्रदान किया जाएगा।

गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने शनिवार को सशस्त्र बलों के 93 कर्मियों के लिए वीरता पुरस्कारों को मंजूरी दी, जिसमें 14 शौर्य चक्र शामिल हैं, जो शांतिकाल का तीसरा सबसे बड़ा वीरता पुरस्कार है।

शौर्य चक्र पुरस्कार के विजेताओं में 22 राष्ट्रीय राइफल्स (आरआर) के मेजर मंजीत, नायक दिलवर खान 28 राष्ट्रीय राइफल्स (मरणोपरांत), मेजर आशीष दहिया 50 आरआर, मेजर कुणाल 1 आरआर, मेजर सतेंदर धनखड़ 4 आरआर, कैप्टन दीपक सिंह 48 आरआर (मरणोपरांत) और सहायक कमांडेंट एशेंथुंग किकोन, 4 असम राइफल्स शामिल हैं।

सूबेदार विकास तोमर 1 पैरा, सूबेदार मोहन राम 20 जाट रेजिमेंट, हवलदार रोहित कुमार डोगरा (मरणोपरांत), हवलदार प्रकाश तमांग 32 आरआर, फ्लाइट लेफ्टिनेंट अमन सिंह हंस, कॉर्पोरल डाभी संजय हिफाबाई एस्सा, विजयन कुट्टी जी (मरणोपरांत), केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के डिप्टी कमांडेंट विक्रांत कुमार और निरीक्षक जेफरी हिंगचुल्लो को भी शौर्य चक्र से सम्मानित किया जाएगा।

राष्ट्रपति द्वारा अनुमोदित पुरस्कारों में एक ‘बार टू सेना मेडल’ (वीरता), 66 सेना पदक (वीरता), आठ वायु सेना पदक (वीरता) और दो नौसेना पदक (वीरता) शामिल हैं।

राष्ट्रपति ने सशस्त्र बलों और अन्य कर्मियों के लिए 305 रक्षा अलंकरणों को भी मंजूरी दी।

इनमें 30 परम विशिष्ट सेवा पदक, पांच उत्तम युद्ध सेवा पदक, 57 अति विशिष्ट सेवा पदक, 10 युद्ध सेवा पदक, एक ‘बार टू सेना मेडल’ (कर्तव्य के प्रति समर्पण), 43 सेना पदक (कर्तव्य के प्रति समर्पण), आठ नौसेना पदक (कर्तव्य के प्रति समर्पण), 15 वायु सेना पदक (कर्तव्य के प्रति समर्पण), चार ‘बार विशिष्ट सेवा मेडल’ और 132 विशिष्ट सेवा पदक शामिल हैं।

कीर्ति चक्र से सम्मानित नायक दिलवर खान, तोपखाना (28 राष्ट्रीय राइफल्स) से थे। मेजर मंजीत पंजाब रेजिमेंट (22 राष्ट्रीय राइफल्स) से हैं।

राष्ट्रपति मुर्मू ने सशस्त्र बल के कर्मियों के लिए 58 ‘मेंशन-इन-डिस्पैच’ को भी मंजूरी दे दी है, जिनमें चार मरणोपरांत शामिल हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): राजस्थान रॉयल्स से जीतकर सातवें पायदान पर पहुंची दिल्ली कैपिटल्स, टॉप तीन पर इन टीमों का कब्जा, देखें अपडेट पॉइंट्स टेबल

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से दी करारी शिकस्त, केएल राहुल और अभिषेक पोरेल ने खेली ताबड़तोड़ अर्धशतकीय पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Central Railway: RPF ने चार महीने में 584 बच्चों और जरूरतमंद लोगों को परिवार से मिलाया, 25 यात्रियों की बचाई जान