देश की खबरें | राष्ट्रपति मुर्मू ने छात्रों से सकारात्मक बदलाव का वाहक बनने की अपील की
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने मंगलवार को कहा कि 2047 तक भारत को एक विकसित राष्ट्र बनाने में इंजीनियर और तकनीकविद एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।
संबलपुर (ओडिशा), 21 नवंबर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने मंगलवार को कहा कि 2047 तक भारत को एक विकसित राष्ट्र बनाने में इंजीनियर और तकनीकविद एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।
मुर्मू ने छात्रों से सकारात्मक बदलाव का वाहक, विविधता के पैरोकार और अखंडता के अग्रणी बनने अपील की।
संबलपुर जिले के बरला स्थित वीर सुरेंद्र साई यूनिवर्सिटी ऑफ टेक्नोलॉजी के 15वें वार्षिक दीक्षांत समारोह को संबोधित करते हुए मुर्मू ने कहा, ‘‘तकनीकविद और इंजीनियर भारत को एक विकसित राष्ट्र बनाने में एक अहम भूमिका निभाएंगे।’’
उन्होंने छात्रों को सुझाव दिया कि वे इस बात का ध्यान रखें कि उनकी सफलता केवल व्यक्तिगत उपलब्धियों से नहीं आंकी जाएगी। उन्होंने कहा कि इसे दूसरों के जीवन पर पड़ने वाले सकारात्मक प्रभाव से आंका जाएगा।
मुर्मू ने उनसे उत्कृष्टता के लिए हर कोशिश करने को कहा, जो न केवल व्यक्तिगत फायदे के लिए हो बल्कि राष्ट्र की प्रगति के लिए भी हो।
उन्होंने कहा, ‘‘इंजीनियर के रूप में छात्र प्रगति के वाहक होंगे, नवोन्मेषक के रूप में वे कल्पना और वास्तविकता के बीच संपर्क कड़ी बनेंगे।’’
उन्होंने कहा कि देश का विकास समावेशी और पूरी मानवजाति के प्रति समर्पित होना चाहिए।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)