देश की खबरें | राष्ट्रपति चुनाव:झारखंड विधानसभा में मतदान प्रारंभ

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. झारखंड विधानसभा में राष्ट्रपति चुनाव के लिए सोमवार को मतदान सुबह करीब सवा दस बजे प्रारंभ हो गया।

रांची, 18 जुलाई झारखंड विधानसभा में राष्ट्रपति चुनाव के लिए सोमवार को मतदान सुबह करीब सवा दस बजे प्रारंभ हो गया।

भारतीय जनता पार्टी के विधायक अनंत ओझा और भानु प्रताप शाही पहले पतदान करने वालों में शामिल रहे।

ओझा ने कहा, ‘‘ मुझे देश के प्रथम नागरिक को चुनने के लिए झारखंड विधानसभा में पहले मतदान करने का अवसर मिला। यह मेरे लिए बेहद गर्व की बात है।’’

मतदान की प्रक्रिया शाम पांच बजे तक जारी रहेगी।

भाजपा विधायक दल के नेता बाबूलाल मरांडी के नेतृत्व में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन के सभी विधायक भाजपा विधायक नीलकंठ सिंह मुंडा के निवास से एकसाथ बस से विधानसभा परिसर पहुंचे और उन्होंने मतदान किया। भाजपा विधायकों के साथ आजसू प्रमुख सुदेश महतो एवं उनकी पार्टी के लंबोदर महतो भी विधानसभा में मतदान के लिए पहुंचे।

झारखंड की 81 सदस्यीय विधानसभा में सत्ताधारी झारखंड मुक्ति मोर्चा के कुल 30 सदस्यों और भाजपा के 26 विधायकों एवं आजसू के दो एवं दो निर्दलीय विधायकों ने द्रौपदी मुर्मू के पक्ष में मतदान करने की घोषणा की है। इसके अलावा अनेक निर्दलीय एवं अन्य छोटे दलों के विधायकों का मत द्रौपदी मुर्मू को मिलने की संभावना है। राज्य के एक विधायक के मत का मूल्य 176 है।

झारखंड के मुख्य निर्वाचन अधिकारी के रवि कुमार ने बताया कि राज्य के अधिकतर सांसदों ने दिल्ली में और विधायकों ने यहां विधानसभा भवन में मतदान करने की सूचना दी है।

, इन्दु

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\