देश की खबरें | राष्ट्रपति चुनाव: नामांकन दाखिल करने वालों में झुग्गी निवासी, सामाजिक कार्यकर्ता, प्रोफेसर भी शामिल

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. अगले महीने होने वाले राष्ट्रपति चुनाव के लिये कुछ सामान्य लोगों ने भी अपने नामांकन पत्र दाखिल किये हैं। इनमें मुंबई के एक झुग्गी निवासी, राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव के हमनाम, तमिलनाडु के एक सामाजिक कार्यकर्ता, दिल्ली के एक प्रोफेसर आदि शामिल हैं।

नयी दिल्ली, 26 जून अगले महीने होने वाले राष्ट्रपति चुनाव के लिये कुछ सामान्य लोगों ने भी अपने नामांकन पत्र दाखिल किये हैं। इनमें मुंबई के एक झुग्गी निवासी, राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव के हमनाम, तमिलनाडु के एक सामाजिक कार्यकर्ता, दिल्ली के एक प्रोफेसर आदि शामिल हैं।

राष्ट्रपति चुनाव में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) ने द्रौपदी मुर्मू को अपना उम्मीदवार बनाया है जबकि विपक्ष के उम्मीदवार यशवंत सिन्हा है।

मुर्मू ने शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सहित भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेताओं की मौजूदगी में अपना नामांकन पत्र दाखिल किया था। विपक्षी दलों के संयुक्त उम्मीदवार यशवंत सिन्हा 27 जून को राष्‍ट्रपति पद के लिए नामांकन दाखिल करेंगे।

अब तक कम से कम 30 अन्य ने भी राज्यसभा महासचिव और चुनाव के लिये निर्वाचन अधिकारी पी.सी. मोदी के समक्ष अपना नामांकन दाखिल किया है।

मुंबई के मुलुंड उपनगर में अमर नगर स्लम संख्या एक के निवासी संजय सावजी देशपांडे ने नौ जून को चुनाव की घोषणा के कुछ दिनों बाद अपना नामांकन पत्र दाखिल किया था।

बिहार के सारण के रहने वाले लालू प्रसाद यादव, तमिलनाडु के नमक्कल जिले के एक सामाजिक कार्यकर्ता टी. रमेश और दिल्ली के तिमारपुर के प्रोफेसर दयाशंकर अग्रवाल उन लोगों में शामिल हैं,, जिन्होंने राष्ट्रपति चुनाव के लिए नामांकन पत्र दाखिल कर लोगों का ध्यान आकर्षित किया है।

ज्यादातर नामांकन पत्रों में प्रस्तावकों और अनुमोदकों के अनिवार्य नाम और हस्ताक्षर नहीं हैं या जमानत राशि के रूप में 15,000 रुपये का बैंक ड्राफ्ट नहीं है, इसलिये उन्हें खारिज कर दिया जाएगा।

राष्ट्रपति पद के लिए महाराष्ट्र से कुछ उम्मीदवारों ने प्रधानमंत्री मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, भाजपा अध्यक्ष जे पी नड्डा, पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस, स्थानीय सांसदों और विधायकों के नाम प्रस्तावक और अनुमोदकों के रूप में सूचीबद्ध किए हैं, लेकिन हस्ताक्षर वाले कॉलम खाली छोड़ दिया है।

नामांकन पत्र दाखिल करने वालों में अहमदाबाद से परेशकुमार मनुभाई मुलानी, हरियाणा के महेद्रगढ़ से वेद व्यास, महाराष्ट्र के धुले से अशोक शंकर पाटिल, पुणे से विवेक सखाराम बागेकर, दिल्ली के शाहदरा से अमित कुमार शर्मा, आंध्र प्रदेश में मछलीपट्टनम से रविकुमार केसगनी, आंध्र प्रदेश के तिरुपति से कंकनला पेंचला नायडू, तमिलनाडु में सलेम से डॉ. के. पद्मराजन और महाराष्ट्र में अंधेरी से सायरा बानो मोहम्मद पटेल शामिल हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से दी करारी शिकस्त, केएल राहुल और अभिषेक पोरेल ने खेली ताबड़तोड़ अर्धशतकीय पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Central Railway: RPF ने चार महीने में 584 बच्चों और जरूरतमंद लोगों को परिवार से मिलाया, 25 यात्रियों की बचाई जान

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: अरुण जेटली स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स ने दिल्ली कैपिटल्स के सामने रखा 194 रनों का टारगेट, ध्रुव जुरेल और रियान पराग ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड