देश की खबरें | राष्ट्रपति चुनाव: पहले दिन 11 उम्मीदवारों ने किया नामांकन; एक का पर्चा खारिज

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. आगामी 18 जुलाई को होने वाले राष्ट्रपति चुनाव के लिए पहले दिन बुधवार को 11 उम्मीदवारों ने अपना नामांकन दाखिल किया और उनमें से एक का पर्चा उचित दस्तावेजों के अभाव में खारिज कर दिया गया।

नयी दिल्ली, 15 जून आगामी 18 जुलाई को होने वाले राष्ट्रपति चुनाव के लिए पहले दिन बुधवार को 11 उम्मीदवारों ने अपना नामांकन दाखिल किया और उनमें से एक का पर्चा उचित दस्तावेजों के अभाव में खारिज कर दिया गया।

नामांकन प्रक्रिया बुधवार को अधिसूचना जारी होने के साथ शुरू हुई जो 29 जून तक चलेगी।

संसदीय सूत्रों ने कहा कि बिहार के सारण से ‘लालू प्रसाद यादव’ नाम के एक व्यक्ति भी नामांकन दाखिल करने वालों में शामिल हैं।

उम्मीदवारों में से एक का नामांकन खारिज कर दिया गया क्योंकि उस व्यक्ति ने संबंधित संसदीय निर्वाचन क्षेत्र के लिए वर्तमान मतदाता सूची में अपना नाम दिखाने वाली प्रविष्टि की प्रमाणित प्रति संलग्न नहीं की।

बुधवार को नामांकन दाखिल करने वाले उम्मीदवार दिल्ली, महाराष्ट्र, बिहार, तमिलनाडु और आंध्र प्रदेश से हैं।

चुनाव के लिए उम्मीदवार का नामांकन पत्र निर्धारित प्रारूप में बनाया जाना होता है और प्रस्तावक के रूप में कम से कम 50 निर्वाचकों तथा समर्थक के रूप में कम से कम 50 निर्वाचकों की सहमति होनी चाहिए। इसके लिए 15 हजार रुपये की जमानत राशि भी जमा करानी होती है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से दी करारी शिकस्त, केएल राहुल और अभिषेक पोरेल ने खेली ताबड़तोड़ अर्धशतकीय पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Central Railway: RPF ने चार महीने में 584 बच्चों और जरूरतमंद लोगों को परिवार से मिलाया, 25 यात्रियों की बचाई जान

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: अरुण जेटली स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स ने दिल्ली कैपिटल्स के सामने रखा 194 रनों का टारगेट, ध्रुव जुरेल और रियान पराग ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड