देश की खबरें | राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज करेंगी ओडिशा की यात्रा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज दो दिवसीय यात्रा पर ओडिशा पहुंचेंगी और इस दौरान वह पारादीप में एक कार्यक्रम में शामिल होंगी। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

भुवनेश्वर, 26 नवंबर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज दो दिवसीय यात्रा पर ओडिशा पहुंचेंगी और इस दौरान वह पारादीप में एक कार्यक्रम में शामिल होंगी। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

इस महीने उनकी यह ओडिशा की दूसरी यात्रा होगी। वह 20 नवंबर को तीन दिन के लिए अपने गृह राज्य आई थीं।

राष्ट्रपति रविवार शाम छह बजे यहां पटनायक अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर पहुंचेंगी और राजभवन में रात्रि विश्राम करेंगी।

मुर्मू 27 नवंबर को पारादीप बंदरगाह प्राधिकरण द्वारा आयोजित ‘बोइता बंदना’ (नौका पूजा) समारोह में भाग लेंगी।

ओडिशा में हर साल राज्य के प्राचीन समुद्री वैभवशाली इतिहास को याद करते हुए ‘बोइता बंदना’ मनाया जाता है।

मुर्मू डिजिटल माध्यम से लॉजिस्टिक पार्क का उद्घाटन करेंगी और नए जलाशय एवं जलशोधन संयंत्र की आधारशिला रखेंगी।

पारादीप की अपनी यात्रा के दौरान राष्ट्रपति मछुआरों से भी बातचीत कर सकती हैं। वह सोमवार शाम को भुवनेश्वर से रवाना हो जाएंगी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\