देश की खबरें | राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू रविवार को दो दिनों के लिए ओडिशा जायेंगी
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू रविवार को दो दिनों के लिए ओडिशा यात्रा पर जायेंगी और पारादीप में एक कार्यक्रम में हिस्सा लेंगी। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।
भुवनेश्वर, 25 नवंबर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू रविवार को दो दिनों के लिए ओडिशा यात्रा पर जायेंगी और पारादीप में एक कार्यक्रम में हिस्सा लेंगी। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।
इस महीने उनकी यह दूसरी ओडिशा यात्रा होगी। वह 20 नवंबर को तीन दिनों के लिए अपने गृह राज्य आयी थीं।
राष्ट्रपति रविवार को शाम छह बजे यहां पटनायक अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर पहुंचेंगी और राजभवन में रात्रिविश्राम करेंगी।
मुर्मू 27 नवंबर को पारादीप बंदरगाह प्राधिकरण द्वारा आयोजित ‘बोइता बंदाना’ (नौका पूजा) समारोह में भाग लेंगी।
ओडिशा में हर साल राज्य के प्राचीन समुद्री वैभवशाली इतिहास को याद करते हए ‘बोइता बंदना’ मनाया जाता है।
मुर्मू डिजिटल तरीके से लॉजिस्टिक पार्क का उद्घाटन करेंगी और बंदरगाह उपनगर के लिए नये जलाशय एवं जल शोधन संयंत्र की आधारशिला रखेंगी।
पारादीप की अपनी यात्रा के दौरान राष्ट्रपति मछुआरों से भी बातचीत कर सकती हैं। वह सोमवार शाम को भुवनेश्वर से रवाना हो जाएंगी।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)