देश की खबरें | राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 23 अक्टूबर से ओडिशा के तीन दिवसीय दौरे पर जाएंगी
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 23 अक्टूबर से ओडिशा के तीन दिवसीय दौरे पर जाएंगी जहां वह राज्य में कई प्रमुख रेलवे और विकास परियोजनाओं की आधारशिला रखेंगी। एक आधिकारिक विज्ञप्ति में यह जानकारी दी गई।
भुवनेश्वर, 16 अक्टूबर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 23 अक्टूबर से ओडिशा के तीन दिवसीय दौरे पर जाएंगी जहां वह राज्य में कई प्रमुख रेलवे और विकास परियोजनाओं की आधारशिला रखेंगी। एक आधिकारिक विज्ञप्ति में यह जानकारी दी गई।
विज्ञप्ति में बताया गया कि राष्ट्रपति मुर्मू 23 अक्टूबर को सुबह 9.55 बजे मयूरभंज जिले के बंगरीपोसी पहुंचेंगी जिसके बाद वहां से वह सड़क मार्ग से बंगरीपोसी रेलवे स्टेशन जाएंगी और तीन नयी रेलवे लाइन बंगरीपोसी-गोरुमाहिषानी, बुढ़ामरा-चाकुलिया और बदामपहाड़-केंदुझारगढ़ की आधारशिला रखेंगी।
रेल मंत्रालय द्वारा स्वीकृत इन परियोजनाओं से क्षेत्र में संपर्क और आर्थिक विकास बढ़ने की संभावना है।
विज्ञप्ति में बताया गया कि राष्ट्रपति मुर्मू तीन परियोजनाओं जनजातीय अनुसंधान केंद्र, दंडबोस हवाई अड्डा और एक उप-विभागीय अस्पताल की डिजिटल माध्यम से आधारशिला रखेंगी। इसके बाद वह रंगमठिया जाएंगी और वहां वह अपने गांव के उपरबेड़ा सरकारी उच्च प्राथमिक विद्यालय का दौरा करेंगी।
इसमें बताया गया कि मुर्मू 24 अक्टूबर को पुरी में जगन्नाथ मंदिर जाएंगी और दोनों देवताओं का आशीर्वाद लेंगी। वह गोपबंधु आयुर्वेद महाविद्यालय की 75वीं वर्षगांठ पर आयोजित होने वाले समारोह में भी शामिल होंगी।
विज्ञप्ति में बताया गया कि राष्ट्रपति उसी दिन दोपहर में भुवनेश्वर जाएंगी और ओडिशा कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के 40वें दीक्षांत समारोह में शामिल होंगी। इसके बाद वह शाम करीब छह बजे ओडिशा में नवनिर्मित न्यायिक न्यायालय परिसर के उद्घाटन में भी मौजूद रहेंगी।
इसमें बताया गया कि वह 24 अक्टूबर को राजभवन में रात्रि विश्राम करेंगी और 25 अक्टूबर को भुवनेश्वर के नीलाद्री विहार में पंडित रघुनाथ मुर्मू की प्रतिमा का अनावरण करेंगी।
मुख्य सचिव मनोज आहूजा ने मुर्मू के दौरे के लिए राज्य स्तरीय तैयारी के लिए मंगलवार को बैठक की अध्यक्षता की। उन्होंने मयूरभंज, पुरी और खुर्दा के जिलाधिकारियों को राष्ट्रपति मुर्मू के कार्यक्रमों के सुचारू संचालन को सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक कदम उठाने का निर्देश दिया।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Oct 16, 2024 01:10 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

