देश की खबरें | राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने जन्माष्टमी की पूर्व संध्या पर देशवासियों को शुभकामनाएं दीं
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने बुधवार को जन्माष्टमी की पूर्व संध्या पर देशवासियों को शुभकामनाएं दीं और लोगों से मानवता की भलाई की भावना के साथ आगे बढ़कर देश को मजबूत बनाने में योगदान देने का आग्रह किया।
नयी दिल्ली, छह सितंबर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने बुधवार को जन्माष्टमी की पूर्व संध्या पर देशवासियों को शुभकामनाएं दीं और लोगों से मानवता की भलाई की भावना के साथ आगे बढ़कर देश को मजबूत बनाने में योगदान देने का आग्रह किया।
उन्होंने एक संदेश में कहा, “जन्माष्टमी का पावन पर्व भगवान कृष्ण के जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में मनाया जाता है। यह भगवान कृष्ण की जीवन शिक्षाओं से सीखने का एक सुअवसर भी है। यह त्योहार लोगों के बीच प्रेम और भक्ति की भावना को बढ़ावा देता है।”
मुर्मू ने कहा कि भगवान श्रीकृष्ण ने अन्याय के विरुद्ध लड़कर धर्म और न्याय के मार्ग पर चलकर एक आदर्श समाज की स्थापना का मार्ग दिखाया है।
उन्होंने कहा कि श्रीकृष्ण ने गीता के उपदेश के माध्यम से 'निष्काम कर्म' का संदेश दिया।
राष्ट्रपति ने कहा, “आइए हम सभी भगवान कृष्ण के दिखाए मार्ग पर चलने का संकल्प लें और मानवता की भलाई की भावना के साथ आगे बढ़ते हुए अपने समाज और राष्ट्र को सुदृढ़ बनाने में योगदान दें।”
उन्होंने कहा, “जन्माष्टमी के शुभ अवसर पर, मैं भारत और विदेश में रहने वाले अपने सभी साथी नागरिकों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं देती हूं।”
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Sep 06, 2023 07:26 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

