नयी दिल्ली, 25 मई राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने शनिवार को गुजरात के राजकोट में एक 'गेम जोन' में आग लगने की घटना में लोगों की मौत पर गहरा दुख व्यक्त किया।
शनिवार शाम को राजकोट में एक 'गेम जोन' में भीषण आग लगने से बच्चों सहित कम से कम 22 लोगों की मौत हो गई और तीन अन्य घायल हो गए।
सोशल मीडिया मंच 'एक्स' पर एक पोस्ट में मुर्मू ने कहा, "गुजरात के राजकोट में एक 'गेम जोन' में आग लगने की घटना में लोगों की मौत के बारे में जानकर मुझे गहरा दुख हुआ है। हादसे में जान गंवाने वाले लोगों के परिवारों के प्रति मेरी संवेदनाएं हैं।"
उन्होंने लिखा," मैं ईश्वर से हादसे में घायल लोगों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करती हूं।"
इस बीच, उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने भी घटना पर शोक व्यक्त किया।
सोशल मीडिया मंच 'एक्स' पर एक पोस्ट में धनखड़ ने कहा, "राजकोट अग्निकांड में लोगों की मौत के बारे में जानकर गहरा दुख हुआ। मैं शोक संतप्त परिवारों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त करता हूं और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं।"
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)












QuickLY