खेल की खबरें | विरोधी बल्लेबाजों के वीडियो देखकर मैच की तैयारी करता हूं : राशिद

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. अफगानिस्तान के स्टार स्पिनर राशिद खान ने अपनी कामयाबी का राज खोलते हुए कहा कि वह विरोधी बल्लेबाजों के वीडियो देखकर मैच की तैयारी करते हैं ।

कराची, 16 जून अफगानिस्तान के स्टार स्पिनर राशिद खान ने अपनी कामयाबी का राज खोलते हुए कहा कि वह विरोधी बल्लेबाजों के वीडियो देखकर मैच की तैयारी करते हैं ।

राशिद ने क्रिकेट पाकिस्तान के यूट्यूब चैनल से कहा ,‘‘ मैं उन सभी बल्लेबाजों के वीडियो देखता हूं जिन्हें मुझे गेंदबाजी करनी होती है । इससे मुझे उनकी कमजोरियों का पता चलता है ।’’

दुनिया भर में टी20 लीगों में टीमों के नूरे नजर बने राशिद इंडियन प्रीमियर लीग में सनराइजर्स हैदराबाद और पाकिस्तान सुपर लीग में लाहौर कलंदर्स के लिये खेलते हैं । पीएसएल में दो मैचों में वह पांच विकेट ले चुके है ।

उन्होंने बताया कि विराट कोहली, बाबर आजम और केन विलियमसन जैसे शीर्ष बल्लेबाजों के खिलाफ वह कैसे तैयारी करते हैं ।

उन्होंने कहा ,‘‘ बाबर विश्व स्तरीय खिलाड़ी है लेकिन मैं पहले अपनी ताकत पर काम करता हूं और उसके अनुसार गेंदबाजी करता हूं । इसलिये ही बल्लेबाजों के वीडियो देखता हूं ।’’

राशिद ने कहा ,‘‘ यह कहना मुश्किल है कि सर्वश्रेष्ठ कौन है लेकिन विराट, केन और बाबर तीनों शानदार बल्लेबाज हैं । उन्हें अपनी सीमा और शॉट्स पता होते हैं । ’’

उन्होंने पीएसएल और आईपीएल के बीच तुलना से इनकार करते हुए कहा कि वह आईपीएल लंबे समय से खेल रहे हैं जबकि पीएसएल खेलना शुरू ही किया है ।

उन्होंने कहा ,‘‘मैने पीएसएल में तीन ही मैच खेले हैं जबकि आईपीएल पांच साल से खेल रहा हूं । पीएसएल में अलग अलग मैदानों पर और दर्शकों के सामने खेलने के बाद ही तुलना कर सकूंगा ।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

\