एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | उपचार के लिए पंत को मुंबई ले जाने की तैयारी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. भारत के स्टार विकेटकीपर-बल्लेबाज ऋषभ पंत को देहरादून के अस्पताल से मुंबई के एक अस्पताल में भर्ती कराया जाएगा जहां उनकी घुटने और टखने की चोट का व्यापक उपचार होगा। भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) के सूत्रों ने बुधवार को यह जानकारी दी।

देश की खबरें | उपचार के लिए पंत को मुंबई ले जाने की तैयारी

नयी दिल्ली, चार जनवरी भारत के स्टार विकेटकीपर-बल्लेबाज ऋषभ पंत को देहरादून के अस्पताल से मुंबई के एक अस्पताल में भर्ती कराया जाएगा जहां उनकी घुटने और टखने की चोट का व्यापक उपचार होगा। भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) के सूत्रों ने बुधवार को यह जानकारी दी।

बीसीसीआई के एक सूत्र ने नाम जाहिर नहीं करने की शर्त पर पीटीआई को बताया, ‘‘ऋषभ को उनकी लिगामेंट चोटों के उपचार के लिए मुंबई के अस्पताल में भर्ती कराया जाएगा और वहीं आगे के उपचार पर फैसला होगा। उनके बीसीसीआई से सूचीबद्ध प्रसिद्ध खेल ऑर्थोपेडिक डॉ दिनशॉ परदीवाला की देखरेख में रहने की उम्मीद है। अगर सर्जरी की सलाह दी जाती है तो फैसला किया जाएगा कि यह ब्रिटेन में होगी या अमेरिका में।’’

पच्चीस साल के पंत एक भयानक कार दुर्घटना में बाल-बाल बच गए जब वह दिल्ली से अपने गृहनगर रुड़की जा रहे थे लेकिन राष्ट्रीय राजमार्ग 58 पर नियंत्रण खो बैठे और उनकी कार डिवाइडर से टकरा गई।

पंत के माथे पर चोट के निशान थे, पीठ में गंभीर चोट के साथ-साथ उनके घुटने और टखने में चोट लगी।

अधिकांश चोटें हल्की थी लेकिन टखने और घुटने की चोट चिंताजनक है जिसके लिए मैक्स, देहरादून में इलाज चल रहा है।

हालांकि बीसीसीआई से एक केंद्रीय अनुबंधित क्रिकेटर होने के कारण उनकी चोट का इलाज बोर्ड का विशेषाधिकार है।

उनके घायल घुटने और टखने का एमआरआई नहीं किया जा सका क्योंकि काफी सूजन थी।

हालांकि यह समझा जाता है कि केंद्रीय अनुबंधित क्रिकेटर के लिए किसी भी खेल संबंधी चोट का उपचार बीसीसीआई के तय डॉक्टरों द्वारा किया जाएगा और डॉ नितिन पटेल के नेतृत्व में राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी में खेल और चिकित्सा विज्ञान टीम की देखरेख में रिहैबिलिटेशन होगा।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jan 04, 2023 12:24 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).