देश की खबरें | अयोध्या में राम मंदिर के निर्माण में अंतिम चरण की तैयारियां चल रही : चंपत राय

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय ने शुक्रवार को कहा कि अयोध्या में राम मंदिर निर्माण में अंतिम चरण की तैयारियां चल रही हैं और एक बार यह काम पूरा हो जाने के बाद सभी भारी मशीनरी को हटा लिया जाएगा।

अयोध्या (उप्र), 20 जून श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय ने शुक्रवार को कहा कि अयोध्या में राम मंदिर निर्माण में अंतिम चरण की तैयारियां चल रही हैं और एक बार यह काम पूरा हो जाने के बाद सभी भारी मशीनरी को हटा लिया जाएगा।

राय ने अयोध्या में एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि इसके बाद मंदिर परिसर की सफाई का अभियान शुरू किया जाएगा।

उन्होंने बताया कि आम लोगों के दर्शन में बाधा न आए, इसकी चिंता है, लेकिन मंदिर परिसर की सुरक्षा के लिए कुछ और काम भी किए जाने हैं। इनमें मंदिर परिसर की चारदीवारी का निर्माण कार्य का काम भी शामिल है।

राय ने बताया कि चारदीवारी का निर्माण अभी शुरू नहीं हुआ है और मंदिर परिसर के दरवाजों को ठीक करना है। इन कामों को पूरा होने में एक साल और लग सकता है।

उन्होंने कहा कि साथ ही मंदिर परिसर में सभागार, विश्रामगृह और ट्रस्ट कार्यालय का काम भी पूरा होना है। हालांकि, मंदिर का मुख्य काम इस साल अक्टूबर तक पूरा हो जाएगा।

राम जन्मभूमि-बाबरी मस्जिद मालिकाना हक के मुकदमे पर 2019 में उच्चतम न्यायालय के ऐतिहासिक फैसले के बाद राम मंदिर का निर्माण शुरू हुआ था।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में 22 जनवरी 2024 को भव्य मंदिर में भगवान रामलला की प्राण प्रतिष्ठा की गई थी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

MI vs CSK, IPL 2026 33rd Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में चेन्नई सुपरकिंग्स ने मुंबई इंडियंस को 103 रनों से रौंदा, अकील होसेन ने चटकाए 4 विकेट; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Shubman Gill IPL Stats Against RCB: आईपीएल इतिहास में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं शुभमन गिल का प्रदर्शन, आंकड़ों पर एक नजर

RCB vs GT, IPL 2026 34th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम गुजरात टाइटंस के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Virat Kohli IPL Stats Against GT: आईपीएल इतिहास में गुजरात टाइटंस के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं विराट कोहली का प्रदर्शन, ‘रन मशीन’ के आंकड़ों पर एक नजर