देश की खबरें | कोविड-19 टीकाकरण अभियान के लिए तैयारियों ने जोर पकड़ा, टीके की खेप देशभर में पहुंचाई गई

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कोविड-19 के खिलाफ भारत के टीकाकरण अभियान की तैयारियों ने बुधवार के जोर पकड़ा। विमानों के जरिये देश भर में विभिन्न हवाईअड्डों पर टीके की खेप पहुंचाई गई, जहां से ये छोटे शहरों को भेजी गईं।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

नयी दिल्ली, 13 जनवरी कोविड-19 के खिलाफ भारत के टीकाकरण अभियान की तैयारियों ने बुधवार के जोर पकड़ा। विमानों के जरिये देश भर में विभिन्न हवाईअड्डों पर टीके की खेप पहुंचाई गई, जहां से ये छोटे शहरों को भेजी गईं।

देशभर में 16 जनवरी से टीकाकरण अभियान शुरू होने जा रहा है।

जम्मू कश्मीर से कन्याकुमारी तक और असम से गोवा तक, सहित देश के कोने-कोने तक कोविड-19 के टीके की डोज सावधानीपूर्वक और तेज गति से पहुंचाई गयी। एक दिन पहले ही, मंगलवार को ऑक्सफोर्ड-एस्ट्राजेनेका के कोविशील्ड टीके की पहली खेप पुणे के सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया (एसआईआई) विनिर्माण केंद्र से रवाना की गई थी।

एसआईआई ने कोविशील्ड की करीब 56 लाख डोज भेजी है, वहीं हैदराबाद स्थित भारत बायोटेक ने कहा कि उसने भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान संस्थान (आईसीएमआर) और राष्ट्रीय विषाणुविज्ञान संस्थान के सहयोग से स्वेदश विकसित टीके कोवैक्सीन को 11 शहरों में भेजा है। उसने केंद्र को 16.5 लाख डोज दान में देने की बात कही है।

भारत बायोटेक ने बुधवार को एक बयान में कहा, ‘‘सरकार से 55 लाख डोज के लिए खरीद का आर्डर प्राप्त होने के बाद, कंपनी ने टीके की प्रथम खेप (प्रत्येक शीशी में 20 डोज है) रवाना की। ’’

भारत बायोटक ने कहा कि टीके की खेप गणवरम (आंध्र प्रदेश), गुवाहाटी, पटना, दिल्ली, कुरूक्षेत्र, बेंगलुरु, पुणे, भुवनेश्वर, जयपुर, चेन्नई और लखनऊ भेजी गई।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): राजस्थान रॉयल्स से जीतकर सातवें पायदान पर पहुंची दिल्ली कैपिटल्स, टॉप तीन पर इन टीमों का कब्जा, देखें अपडेट पॉइंट्स टेबल

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से दी करारी शिकस्त, केएल राहुल और अभिषेक पोरेल ने खेली ताबड़तोड़ अर्धशतकीय पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Central Railway: RPF ने चार महीने में 584 बच्चों और जरूरतमंद लोगों को परिवार से मिलाया, 25 यात्रियों की बचाई जान