इंग्लैंड के शीर्ष 20 फुटबॉल क्लबों ने ‘प्रोजेक्ट रिस्टार्ट’ पर बात की ।
इस प्रक्रिया का दूसरा कदम यह होगा कि एक जून के बाद खेल आयोजन दर्शकों के बिना सिर्फ प्रसारकों के लिये होंगे जिसमें सामाजिक दूरी के दिशा निर्देशों का खास ख्याल रखा जायेगा ।
ये खेल तभी होंगे जब कोरोना वायरस के फैलाव पर काबू पा लिया जायेगा ।
प्रीमियर लीग क्लब आठ जून से फुटबॉल की बहाली की योजना बना रहे थे । ब्रिटेन में कोरोना महामारी से मरने वालों की आधिकारिक संख्या 32000 है ।
प्रीमियर लीग का सत्र पूरा नहीं होने पर क्लबों को एक अरब डॉलर का नुकसान होगा जिसमें से 76 करोड़ डॉलर प्रसारण अधिकारों से मिलने हैं ।
एएफपी
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)













QuickLY