देश की खबरें | अमेरिका में परिवार के कई लोगों के कोविड-19 से संक्रमित होने पर असहाय महसूस कर रही थीं प्रीति जिंटा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. अभिनेत्री प्रीति जिंटा ने सोमवार को कहा कि अमेरिका में तीन सप्ताह पहले उनकी मां, भाई और भाभी, बच्चे और परिवार के कई सदस्य कोरोना वायरस से संक्रमित पाये गये थे और वह वक्त उनके लिए काफी मुश्किल भरा था।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

मुंबई, 11 जनवरी अभिनेत्री प्रीति जिंटा ने सोमवार को कहा कि अमेरिका में तीन सप्ताह पहले उनकी मां, भाई और भाभी, बच्चे और परिवार के कई सदस्य कोरोना वायरस से संक्रमित पाये गये थे और वह वक्त उनके लिए काफी मुश्किल भरा था।

जिंटा फिलहाल अमेरिका में हैं। उन्होंने इंस्टाग्राम पर इसकी सूचना दी। उन्होंने बताया कि उनके परिवार के लोग अब स्वस्थ हैं और अब वह चैन की नींद सो सकती हैं।

उन्होंने लिखा, ‘‘तीन सप्ताह पहले मेरी मां, भाई और भाभी, बच्चे और चाचा कोरोना वायरस से संक्रमित पाये गये थे। अचानक से वेंटीलेटर, आईसीयू और ऑक्सीजन मशीन जैसे शब्दों का नया अर्थ पता चला। उन्हें अस्पताल से छुट्टी मिलने तक अमेरिका में मैं बहुत असहाय और अकेली महसूस कर रही थी।’’

‘कल हो न हो’ की अभिनेत्री (45) ने कहा कि वह सभी डॉक्टरों और नर्सों की शुक्रगुजार हैं जिन्होंने दिन रात बिना थके उनकी देखभाल की।

जिंटा ने अपने प्रशंसकों से कोविड-19 को हल्के में नहीं लेने की अपील की और सचेत किया कि वायरस रात भर में ही ‘‘खतरनाक’’ रूप् ले सकता है।

उन्होंने लिखा, ‘‘कृपया अपना ख्याल रखें। मास्क पहनें और सामाजिक दूरी का पालन करें। आज जब परिवार के सभी लोगों में संक्रमण की पुष्टि नहीं हुई तब मैं चैन से सो पायी। अब जाकर नया साल ‘हैप्पी न्यू ईयर’ जैसा लग रहा है।’’

जिंटा आखिरी बार 2018 की एक्शन-कॉमेडी फिल्म ‘भैयाजी सुपरहिट’ में दिखी थीं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

MI vs KKR, IPL 2026 2nd Match Live Score Update: वानखेड़े में मुंबई इंडियंस बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच खेला जा रहा है दूसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Lahore Qalandars vs Karachi Kings, PSL 2026 Match Live Score Update: लाहौर में लाहौर कलंदर्स बनाम कराची किंग्स के बीच खेला जा रहा है छठा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

MI vs KKR, IPL 2026 2nd Match Live Toss And Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? वानखेड़े में मुंबई इंडियंस बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट