एजेंसी न्यूज

विदेश की खबरें | पाकिस्तान में गर्भवती महिला की हत्या कर उसके शरीर के टुकड़े-टुकड़े किए गए

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में एक चौंकाने वाली घटना में एक गर्भवती महिला की उसकी सास ने कथित तौर पर हत्या कर दी और अपने तीन साथियों के साथ मिलकर उसके शव को दर्जनों टुकड़ों में काट कर नाले में फेंक दिया। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी।

विदेश की खबरें | पाकिस्तान में गर्भवती महिला की हत्या कर उसके शरीर के टुकड़े-टुकड़े किए गए
श्रीलंका के प्रधानमंत्री दिनेश गुणवर्धने

लाहौर, 17 नवंबर पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में एक चौंकाने वाली घटना में एक गर्भवती महिला की उसकी सास ने कथित तौर पर हत्या कर दी और अपने तीन साथियों के साथ मिलकर उसके शव को दर्जनों टुकड़ों में काट कर नाले में फेंक दिया। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी।

यह घटना पिछले सप्ताह लाहौर से लगभग 100 किलोमीटर दूर सियालकोट जिले के दासका में हुई।

पुलिस ने बताया कि मामले में चार संदिग्धों को गिरफ्तार किया है जिनमें सास सुघरान बीबी, उसकी बेटी यास्मीन, उसका पोता हमजा और दूर के रिश्तेदार नवीद शामिल हैं।

उन्होंने बताया कि जारा कादिर (20) पिछले हफ्ते लापता हो गई थी और बाद में पुलिस को तीन बोरियों में एक महिला की कटी हुई लाश मिली, जिसकी पहचान जारा के रूप में हुई।

संदिग्धों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया गया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Nov 17, 2024 08:50 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).