Haryana: जींद में गर्भवती महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, दहेज हत्या का मामला दर्ज
जींद जिले के उचाना थाना क्षेत्र में एक गर्भवती महिला की संदिग्ध परिस्थिति में मौत के मामले में पति समेत पांच लोगों के खिलाफ दहेज हत्या का मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी.
जींद (हरियाणा), 27 मई: जींद जिले के उचाना थाना क्षेत्र में एक गर्भवती महिला की संदिग्ध परिस्थिति में मौत के मामले में पति समेत पांच लोगों के खिलाफ दहेज हत्या का मामला दर्ज किया गया है. पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी. उचाना के थाना प्रभारी रविंद्र कुमार ने बताया कि गांव खरकबूरा निवासी राकेश की गर्भवती पत्नी मंजू (22) की शुक्रवार शाम को संदिग्ध हालात में मौत हो गई. घटना की सूचना पाकर मंजू के परिवार वाले तथा पुलिस मौके पर पहुंची. यह भी पढ़ें: Rajasthan: पिछले दो दिनों में राज्य में बारिश और तूफान से कुल 13 लोगों की मौत
उन्होंने बताया कि मंजू के परिवार वालों ने उसके पति समेत ससुराल वालों पर उसकी गला घोंटकर हत्या करने का आरोप लगाया है. मंजू के चाचा गांव मटौर निवासी राजकुमार ने पुलिस को दी शिकायत में कहा कि उसकी भतीजी मंजू की शादी 23 मई, 2021 को गांव खरकबूरा निवासी राकेश के साथ हुई थी और शादी के बाद से ही ससुराल के लोग दहेज के लिए मंजू को प्रताड़ित करते थे। उन्होंने आरोप लगाया कि मंजू गर्भवती थी, लेकिन उसके ससुराल वालों ने उसे प्रताड़ित करना नहीं छोड़ा और उसकी भतीजी की गला घोंट कर हत्या कर दी.
पुलिस ने राजकुमार की शिकायत पर मंजू के पति राकेश, ससुर चांदीराम, सास सरोज, देवर खुशीराम, सुशील के खिलाफ दहेज हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.
थाना प्रभारी ने बताया कि महिला के शव का पोस्टमार्टम करवाकर उसके परिवार को सौंप दिया गया है.
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on May 27, 2023 04:50 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

