एजेंसी न्यूज

गर्भवती महिला की अनंतनाग के अस्पताल में मौत, जांच के आदेश

अधिकारियों ने बताया कि महिला दक्षिण कश्मीर जिले के खरपोरा गांव की रहने वाली थी। प्रशासन ने इसे कोरोना वायरस रेड जोन घोषित किया हुआ है। उसे शनिवार सुबह प्रसूति एवं बाल देखभाल अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

गर्भवती महिला की अनंतनाग के अस्पताल में मौत, जांच के आदेश
जमात

श्रीनगर, 26 अप्रैल जम्मू कश्मीर के अनंतनाग जिले के एक प्रसूति अस्पताल में गर्भवती महिला की मौत हो गई। यह महिला कोविड-19 के मद्देनजर घोषित किए गए रेड जोन की रहने वाली थी। प्रशासन ने उसकी मौत के जांच के आदेश दे दिए हैं।

अधिकारियों ने बताया कि महिला दक्षिण कश्मीर जिले के खरपोरा गांव की रहने वाली थी। प्रशासन ने इसे कोरोना वायरस रेड जोन घोषित किया हुआ है। उसे शनिवार सुबह प्रसूति एवं बाल देखभाल अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

रेड जोन में वह स्थान होते हैं जहां से संक्रमण के ज्यादा मामले सामने आते हैं।

महिला के गर्भ में जुड़वां बच्चे थे लेकिन उसकी मौत हो गई। साथ में अजन्मे बच्चे भी नहीं बच सके।

महिला की मौत के बाद, उसके परिवार ने आरोप लगाया कि रेड जोन इलाके से आने की वजह से डॉक्टरों ने इलाज करने में देरी की।

इसके बाद तथ्यों का पता लगाने के लिए प्रशासन ने जांच के आदेश दे दिए हैं।

अनंतनाग के सरकारी मेडिकल कॉलेज के प्रधानाचार्य डॉ शौकत जिलानी ने कहा, “घटना की जांच के आदेश दिए गए हैं और मैंने जांच समिति से दो कार्य दिवस में रिपोर्ट देने को कहा है।“

उन्होंने कहा कि कोरोना वायरस की जांच के लिए महिला के नमूने लिए गए हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Apr 26, 2020 02:09 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).