एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | प्रवेश वर्मा ने दिल्ली चुनाव में आप शासित पंजाब की आधिकारिक मशीनरी के ‘दुरुपयोग’ का लगाया आरोप

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नेता प्रवेश वर्मा ने मंगलवार को अरविंद केजरीवाल पर विधानसभा चुनाव में हार के डर से नयी दिल्ली निर्वाचन क्षेत्र में आम आदमी पार्टी (आप) शासित पंजाब की आधिकारिक मशीनरी का दुरुपयोग करने का आरोप लगाया।

देश की खबरें | प्रवेश वर्मा ने दिल्ली चुनाव में आप शासित पंजाब की आधिकारिक मशीनरी के ‘दुरुपयोग’ का लगाया आरोप

नयी दिल्ली, 21 जनवरी भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नेता प्रवेश वर्मा ने मंगलवार को अरविंद केजरीवाल पर विधानसभा चुनाव में हार के डर से नयी दिल्ली निर्वाचन क्षेत्र में आम आदमी पार्टी (आप) शासित पंजाब की आधिकारिक मशीनरी का दुरुपयोग करने का आरोप लगाया।

दिल्ली और पंजाब में सत्तारूढ़ आप की ओर से इस पर तत्काल कोई प्रतिक्रिया नहीं मिल पाई।

नयी दिल्ली से भाजपा उम्मीदवार प्रवेश वर्मा ने एक संवाददाता सम्मेलन में आरोप लगाया कि नयी दिल्ली में ‘‘आसन्न’’ हार से हताश आप संयोजक अरविंद केजरीवाल, पार्टी शासित पंजाब सरकार की मदद से, केवल दिखावे के लिए निर्वाचन क्षेत्र की झुग्गियों में चीनी सीसीटीवी कैमरे लगवा रहे हैं।

उन्होंने आरोप लगाया कि ‘‘जल्दबाजी’’ में लगाए गए चीनी सीसीटीवी कैमरे सुरक्षा के लिए खतरा पैदा कर रहे हैं।

वर्मा ने आरोप लगाया, ‘‘पंजाब सरकार के शिक्षकों और कर्मचारियों को चुनाव प्रचार के लिए दिल्ली लाया जा रहा है। ये लोग खुद को आप कार्यकर्ता दिखा रहे हैं।’’

उन्होंने दावा किया कि अमृतसर के रहने वाले पंजाब सरकार के दो शिक्षकों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।

उन्होंने आरोप लगाया, ‘‘पंजाब के पंजीकरण प्लेट वाले हजारों वाहन नयी दिल्ली में घूम रहे हैं। पंजाब सरकार के ट्रकों में पानी के डिस्पेंसर, कुर्सियां और अन्य सामान दिल्ली पहुंचाए जा रहे हैं।’’

उन्होंने निर्वाचन आयोग से दिल्ली के चुनावों में पंजाब सरकार द्वारा संसाधनों के ‘‘दुरुपयोग’’ पर तुरंत अंकुश लगाने का आग्रह किया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jan 21, 2025 09:14 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).