देश की खबरें | प्रतिभा वीरभद्र सिंह हिमाचल प्रदेश कांग्रेस की अध्यक्ष नियुक्त
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कांग्रेस ने हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव से कुछ महीने पहले अपने प्रदेश संगठन में बड़ा बदलाव करते हुए लोकसभा की सदस्य प्रतिभा वीरभद्र सिंह को प्रदेश कांग्रेस कमेटी का अध्यक्ष नियुक्त किया है।
नयी दिल्ली, 26 अप्रैल कांग्रेस ने हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव से कुछ महीने पहले अपने प्रदेश संगठन में बड़ा बदलाव करते हुए लोकसभा की सदस्य प्रतिभा वीरभद्र सिंह को प्रदेश कांग्रेस कमेटी का अध्यक्ष नियुक्त किया है।
पूर्व मुख्यमंत्री दिवंगत वीरभद्र सिंह की पत्नी प्रतिभा मंडी से लोकसभा सदस्य हैं। वह कुलदीप राठौर का स्थान लेंगी।
कांग्रेस के संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल की ओर से जारी बयान के मुताबिक, पूर्व केंद्रीय मंत्री और ‘जी 23’ के सदस्य आनंद शर्मा को स्क्रीनिंग कमेटी का अध्यक्ष बनाया गया है।
इसके साथ ही, मुकेश अग्निहोत्री विधायक दल की जिम्मेदारी निभाते रहेंगे। सुखविंदर सिंह सुखू को चुनाव अभियान समिति के प्रमुख की जिम्मेदारी दी गई है।
हर्ष महाजन, राजेंद्र राणा, पवन काजल और विनय कुमार को प्रदेश कांग्रेस कमेटी का कार्यकारी अध्यक्ष बनाया गया है। हर्षवर्धन चौहान विधायक दल का उपनेता होंगे।
कांग्रेस ने विधानसभा चुनाव के मद्देनजर स्क्रीनिंग कमेटी, घोषणापत्र समिति, समन्वय समिति, चुनाव प्रबंधन समिति, अनुशासन समिति, प्रचार एवं प्रकाशन समिति, मीडिया एवं सोशल मीडिया समिति का गठन किया है।
प्रदेश कांग्रेस कमेटी के लिए कुछ अन्य पदाधिकारियों की भी नियुक्ति की गई है।
हिमाचल प्रदेश में इस साल के आखिर में विधानसभा चुनाव होना है।
हक
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Apr 26, 2022 08:34 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

