जरुरी जानकारी | प्रतीक ग्रुप लक्जरी आवासीय परियोजना में 2,000 करोड़ रुपये निवेश करेगा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. जमीन-मकान के विकास से जुड़ी कंपनी प्रतीक ग्रुप मजबूत उपभोक्ता मांग के बीच अपनी विस्तार योजना के तहत गाजियाबाद के सिद्धार्थ विहार में एक अत्याधुनिक सुविधाओं वाली आवासीय परियोजना विकसित करने के लिए 2,000 करोड़ रुपये से अधिक का निवेश करेगी।

नयी दिल्ली, 10 जनवरी जमीन-मकान के विकास से जुड़ी कंपनी प्रतीक ग्रुप मजबूत उपभोक्ता मांग के बीच अपनी विस्तार योजना के तहत गाजियाबाद के सिद्धार्थ विहार में एक अत्याधुनिक सुविधाओं वाली आवासीय परियोजना विकसित करने के लिए 2,000 करोड़ रुपये से अधिक का निवेश करेगी।

कंपनी ने शुक्रवार को अपनी नई परियोजना 'प्रतीक ग्रैंड बेगोनिया' के शुभारंभ की घोषणा की। यह लगभग 15 एकड़ में फैली है और जिसमें 2,400 फ्लैट हैं।

प्रतीक ग्रुप के चेयरमैन एवं प्रबंध निदेशक (सीएमडी) प्रशांत तिवारी ने यहां संवाददाताओं से कहा, ‘‘हमने सिद्धार्थ विहार में पहले ही 4,500 फ्लैट विकसित और वितरित कर दिए हैं। अब हम एक नई आवासीय परियोजना शुरू कर रहे हैं, जो उपयोगकर्ताओं और निवेशकों दोनों के लिए उपयुक्त है।’’

कंपनी पहले चरण में 1,200 फ्लैट बेचेगी। यह बुकिंग के समय ग्राहकों से लागत का केवल 30 प्रतिशत और कब्जे के समय शेष 70 प्रतिशत लेगी।

परियोजना लागत के बारे में पूछे जाने पर तिवारी ने कहा कि कंपनी इस नई परियोजना के निर्माण पर 2,000 करोड़ रुपये से अधिक का निवेश करेगी।

कंपनी ने निर्माण कार्य शुरू कर दिया और यह पांच साल में पूरा होगा।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

New Zealand vs India, 3rd T20I Match Live Scorecard Update: वेलिंगटन में सीरीज पर कब्जा जमाने के इरादे से उतरी है टीम इंडिया, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Team India vs New Zealand T20I Stats At Henry Stadium: वेलिंगटन के हेनरी स्टेडियम में कुछ ऐसा रहा है टीम इंडिया और न्यूजीलैंड का प्रदर्शन, इन बल्लेबाजों और गेंदबाजों ने मचाया धमाल; यहां जानें इस मैदान के दिलचस्प आंकड़े और अहम जानकारी

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? वेलिंगटन में न्यूजीलैंड बनाम भारत के तीसरे टी20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

India vs New Zealand 3rd T20I Match Toss Winner Prediction: वेलिंगटन में टीम इंडिया बनाम न्यूजीलैंड के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें किस टीम का पलड़ा है भारी