देश की खबरें | प्रशांत किशोर ने ‘‘हिंदू राष्ट्र’’ की वकालत करने के लिए धीरेंद्र शास्त्री पर साधा निशाना

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. जन सुराज पार्टी के संस्थापक प्रशांत किशोर ने भारत को ‘हिंदू राष्ट्र’ घोषित करने की वकालत करने को लेकर आध्यात्मिक नेता आचार्य धीरेंद्र शास्त्री उर्फ ​​बागेश्वर बाबा पर सोमवार को जमकर निशाना साधा।

दरभंगा (बिहार), 10 मार्च जन सुराज पार्टी के संस्थापक प्रशांत किशोर ने भारत को ‘हिंदू राष्ट्र’ घोषित करने की वकालत करने को लेकर आध्यात्मिक नेता आचार्य धीरेंद्र शास्त्री उर्फ ​​बागेश्वर बाबा पर सोमवार को जमकर निशाना साधा।

दरभंगा में एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित कर रहे किशोर से आचार्य धीरेंद्र शास्त्री के हाल के गोपालगंज दौरे के बारे में सवाल किया गया था, जहां उन्होंने कथित तौर पर भारत को हिंदू राष्ट्र घोषित करने के लिए ‘‘संविधान संशोधन’’ का आह्वान किया था।

इस पर किशोर ने कहा, ‘‘देश संविधान में निर्धारित सिद्धांतों से चलता है, न कि बाबाओं के हुक्म से। बेशक, लोकतंत्र में सभी को अपने विचार व्यक्त करने की स्वतंत्रता है।’’

जन सुराज पार्टी के संस्थापक प्रशांत किशोर ने कहा, ‘‘हालांकि यह याद रखना चाहिए कि देश को चलाने वाले कानून संसद में बनाए जाते हैं, जिसके सदस्य जनता द्वारा चुने जाते हैं। चीजें बाबाओं के दरबार में तय नहीं होतीं।’’

उन्होंने इस तथ्य को अधिक तवज्जो नहीं दिया कि केन्द्र में सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के कुछ नेता बाबा के रुख का समर्थन कर रहे हैं तथा उन्हें उम्मीद है कि इससे पार्टी को चुनावी लाभ मिलेगा।

उन्होंने कहा, ‘‘संविधान, महात्मा गांधी के विवेक से निर्देशित है और यह स्पष्ट रूप से कहता है कि भारत एक धर्मनिरपेक्ष देश होगा। किसी बाबा की बातों का गांधी की बातों से अधिक महत्व नहीं है।’’

किशोर ने कहा, ‘‘पिछले साल के लोकसभा चुनाव में देश के लोगों ने संविधान में अपनी आस्था फिर से जतायी। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह दिन-रात कहते रहते हैं कि वे संविधान से बंधे हैं। अगर भाजपा के धर्मांधों में हिम्मत है तो वे संसद के अंदर हिंदू राष्ट्र के पक्ष में बोलें।’’

किशोर ने भाजपा विधायक हरि भूषण ठाकुर बचौल की भी आलोचना की, जिन्होंने मुसलमानों को होली पर "घर के अंदर रहने" और शुक्रवार की नमाज अदा करने के लिए बाहर आकर उत्सव को बाधित न करने की सलाह दी थी।

किशोर ने सवाल किया, ‘‘क्या यह भाजपा विधायक के बाप का राज का नियम है। क्या वह खुद को लाट साहब समझते हैं जो फरमान जारी कर सकते हैं? यह केवल लोग ही तय कर सकते हैं कि किसी दिन घर से बाहर निकलना है या नहीं।’’

जन सुराज पार्टी के संस्थापक किशोर ने यह भी दावा किया, ‘‘बिहार के मुसलमान हमारी पार्टी की ओर बहुत उम्मीद से देख रहे हैं। वे राष्ट्रीय जनता दल (राजद) से तंग आ चुके हैं, जिसने वर्षों से भाजपा को रोकने के झूठे वादे के साथ उनके वोट मांगे हैं। लालटेन (राजद का चुनाव चिह्न) को जलाए रखने के लिए समुदाय का ईंधन की तरह इस्तेमाल किया गया है।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

UPW vs MI, WPL 2026 10th Match Pitch Report And Weather Update: नवी मुंबई में मुंबई इंडियंस के बल्लेबाजों की आएगी आंधी या यूपी वारियर्स के गेंदबाज मचाएंगे तांडव? मैच से पहले जानें पिच रिपोर्ट और मौसम का हाल

UPW vs MI, WPL 2026 10th Match Preview: आज मुंबई इंडियंस महिला बनाम यूपी वारियर्स महिला के बीच खेला जाएगा हाईवोल्टेज मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकार्ड्स, मिनी बैटल, स्ट्रीमिंग समेत सभी डिटेल्स

Seema Anand की AI-जनरेटेड अश्लील तस्वीरें वायरल: 63 वर्षीय सेक्स एजुकेटर ने 'रेप जस्टिफिकेशन' मानसिकता पर उठाए सवाल, दर्ज कराई FIR

UPW vs MI, WPL 2026 10th Match Live Streaming: मुंबई इंडियंस महिला बनाम यूपी वारियर्स महिला के बीच आज खेला जाएगा रोमांचक मुकाबला, यहां जानें कब, कहां और कैसे उठाए लाइव मुकाबले का लुफ्त

\