देश की खबरें | प्रणय विश्व बैडमिंटन रैंकिंग में 23वें नंबर पर पहुंचे

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ी एच एस प्रणय स्विस ओपन में उपविजेता रहने के दम पर मंगलवार को जारी नवीनतम बीडब्ल्यूएफ (विश्व बैडमिंटन महासंघ) रैंकिंग में तीन पायदान आगे 23वें नंबर पर पहुंच गये।

नयी दिल्ली, 29 मार्च भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ी एच एस प्रणय स्विस ओपन में उपविजेता रहने के दम पर मंगलवार को जारी नवीनतम बीडब्ल्यूएफ (विश्व बैडमिंटन महासंघ) रैंकिंग में तीन पायदान आगे 23वें नंबर पर पहुंच गये।

पांच साल बाद खिताबी मुकाबले में उतरे प्रणय के अब 52875 अंक हो गये हैं।

स्विस ओपन में महिला एकल का खिताब जीतने वाली पीवी सिंधू सातवें स्थान पर बनी हुई हैं।

अन्य भारतीयों में युवा लक्ष्य सेन पुरुष एकल तथा चिराग शेट्टी और सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी की पुरुष युगल टीम शीर्ष 10 में है।

इस महीने के शुरू मे जर्मन ओपन और ऑल इंग्लैंड के फाइनल में पहुंचने वाले 20 वर्षीय सेन नौवें स्थान पर हैं, वहीं चिराग और सात्विक सातवें नंबर पर हैं।

पुरुष एकल में किदांबी श्रीकांत 12वें नंबर पर कायम हैं, जबकि बी साई प्रणीत 19वें नंबर पर हैं। लंदन ओलंपिक की कांस्य पदक विजेता साइना नेहवाल महिला एकल रैंकिंग में 23वें स्थान पर बनी हुई हैं।

महिला युगल में अश्विनी पोनप्पा और एन सिक्की रेड्डी 20वें स्थान पर हैं जबकि त्रीसा जॉली और गायत्री गोपीचंद एक पायदान नीचे 15वें स्थान पर खिसक गयी हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने मुंबई इंडियंस के सामने रखा 240 रनों का विशाल लक्ष्य, फिल सॉल्ट और रजत पाटीदार ने खेली तूफानी पारियां; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Live Toss And Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

LSG vs GT, IPL 2026 19th Match Scorecard: गुजरात टाइटंस ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 7 विकेट से हराया, जोस बटलर और शुभमन गिल ने खेली शानदार पारियां; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट