खेल की खबरें | प्रणय बैडमिंटन एशिया चैंपियनशिप के पहले दौर में हारे

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. शीर्ष भारतीय खिलाड़ी एचएस प्रणय को बुधवार को यहां बैडमिंटन एशिया चैंपियनशिप के पुरुष एकल के पहले दौर में चीन के झू गुआंग ल्यु के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा।

निंगबो (चीन), नौ अप्रैल शीर्ष भारतीय खिलाड़ी एचएस प्रणय को बुधवार को यहां बैडमिंटन एशिया चैंपियनशिप के पुरुष एकल के पहले दौर में चीन के झू गुआंग ल्यु के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा।

चिकनगुनिया से पीड़ित होने के बाद लय हासिल करने के लिए जूझ रहे प्रणय को चीन के अपने प्रतिद्वंद्वी के खिलाफ एक घंटा और आठ मिनट चले मुकाबले में 16-21 21-12 11-21 से हार झेलनी पड़ी।

किरण जॉर्ज ने हालांकि कजाखस्तान के दमित्री पनारिन को 35 मिनट में 21-16, 21-8 से हराकर प्री क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई।

महिला एकल में आकर्षी कश्यप और अनुपमा उपाध्याय भी अपने मुकाबले हारकर टूर्नामेंट से बाहर हो गईं।

आकर्षी को दुनिया की तीसरे नंबर की खिलाड़ी चीन की हेन युई के खिलाफ 31 मिनट में 13-21 7-21 से हार झेलनी पड़ी जबकि अनुपमा को दुनिया की 13वें नंबर की खिलाड़ी और आठवीं वरीय थाईलैंड की रतचानोक इंतानोन के खिलाफ 36 मिनट में 13-21 14-21 से शिकस्त का सामना करना पड़ा।

महिला युगल में प्रिया कोनजेंगबाम और श्रुति मिश्रा को चीनी ताइपे की शुओ युन सुंग और चिएन हुई यू के खिलाफ सीधे गेम में 35 मिनट में11-21 13-21 से हार मिली।

पुरुष युगल में हरिहरन अमसाकरुनन और रूबन कुमार रेथिनासभापति ने मधुका दुलानजाना और लाहिरू वीरासिंघू की श्रीलंका की जोड़ी को सिर्फ 19 मिनट में 21-3 21-12 से हराया।

पृथ्वी कृष्णमूर्ति राय और साई प्रतीक के की भारतीय जोड़ी को हालांकि चियु सियांग चीह और वेंग चीन लिन की जोड़ी के खिलाफ 19-21 12-21 से हार झेलनी पड़ीं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Ladki Behan Yojna e-KYC Deadline: लाड़की बहन योजन के लिए ई-केवाईसी सुधार की प्रकिया जल्द करें पूरी, 31 मार्च हैं लास्ट डेट

RBI New Rules for Digital Payments: आरबीआई के नए नियम, 1 अप्रैल 2026 से डिजिटल पेमेंट के लिए टू-फैक्टर ऑथेंटिकेशन होगा अनिवार्य, चेक डिटेल्स

Quetta Gladiators vs Hyderabad Kingsmen 5th T20 Match Pitch Report And Weather Update: लाहौर में क्वेटा ग्लैडिएटर्स और हैदराबाद किंग्समेन मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

Quetta Gladiators vs Hyderabad Kingsmen, PSL 2026 5th T20 Match Preview: आज क्वेटा ग्लैडिएटर्स बनाम हैदराबाद किंग्समेन के बीच खेला जाएगा रोमांचक मुकाबला, मैच से पहले जानें हेड टू हेड, पिच रिपोर्ट और प्लेइंग इलेवन समेत सारे डिटेल्स