एजेंसी न्यूज

खेल की खबरें | प्रणय, लक्ष्य, सात्विक . चिराग जापान ओपन के क्वार्टर फाइनल में

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. भारत के एच एस प्रणय , लक्ष्य सेन और सात्विक साइराज रंकीरेड्डी तथा चिराग शेट्टी की जोड़ी जापान ओपन बैडमिंटन के क्वार्टर फाइनल में पहुंच गए ।

खेल की खबरें | प्रणय, लक्ष्य, सात्विक . चिराग जापान ओपन के क्वार्टर फाइनल में

तोक्यो, 27 जुलाई भारत के एच एस प्रणय , लक्ष्य सेन और सात्विक साइराज रंकीरेड्डी तथा चिराग शेट्टी की जोड़ी जापान ओपन बैडमिंटन के क्वार्टर फाइनल में पहुंच गए ।

बर्मिंघम राष्ट्रमंडल खेलों के स्वर्ण पदक विजेता 21 वर्ष के सेन ने जापान के केंटा सुनेयामा को 21 . 14, 21 . 16 से हराया ।

कोरिया ओपन जीतने वाले सात्विक साइराज और चिराग ने डेनमार्क के लास्से मोल्हेडे और जेप्पे बे को 21 . 17, 21 . 11 से मात दी ।

वहीं प्रणय ने हमवतन किदाम्बी श्रीकांत को 19 . 21, 21 . 9, 21 . 9 से हराया ।

महिला युगल में गायत्री गोपीचंद और त्रिसा जॉली को नामी मत्सुयामा और चिरारू शिडा ने 21 . 21, 21 . 19 से मात दी ।

सेन ने 50 मिनट के भीतर जापानी प्रतिद्वंद्वी को हराया । पहला गेम जीतने के बाद उसने सुनेयामा को वापसी का मौका ही नहीं दिया ।

वहीं प्रणय पहला गेम हार गए थे लेकिन शानदार वापसी करके अगले दो गेम जीते । सात्विक और चिराग के लिये मुकाबला लगभग एकतरफा रहा जिन्होंने सीधे गेमों में जीत दर्ज की ।

इस सत्र में सात्विक और चिराग ने कोरिया ओपन सुपर 500, स्विस ओपन सुपर 300 और इंडोनेशिया ओपन सुपर 1000 खिताब जीते हैं ।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 27, 2023 01:16 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).