देश की खबरें | प्रमोद सावंत ने मनोहर पर्रिकर की पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धांजलि दी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. गोवा के कार्यवाहक मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत और अन्य नेताओं ने राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर पर्रिकर को बृहस्पतिवार को उनकी पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि दी।

पणजी, 17 मार्च गोवा के कार्यवाहक मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत और अन्य नेताओं ने राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर पर्रिकर को बृहस्पतिवार को उनकी पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि दी।

भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता पर्रिकर का कैंसर से जूझने के बाद 17 मार्च 2019 को निधन हो गया था।

सावंत ने पणजी के समीप मिरामार समुद्र तट पर पर्रिकर के स्मारक पर पुष्पांजलि अर्पित करने के बाद पत्रकारों से कहा, ‘‘भाई (पर्रिकर) प्रेरणा के ऐसे स्रोत थे जिनका मैं हमेशा सम्मान करता हूं।’’

उन्होंने कहा, ‘‘वह न केवल मुझे राजनीतिक जीवन में लेकर आए बल्कि ईमानदारी और पूरी निष्ठा से लोगों की सेवा करने के लिए मेरा समय-समय पर मार्गदर्शन भी किया।’’

भाजपा विधायक विश्वजीत राणे ने कहा कि गोवा अब भी पर्रिकर को याद करता है और तटीय राज्य में जो विकास हुआ वह उनके कारण हुआ।

मनोहर पर्रिकर के बड़े बेटे उत्पल पर्रिकर उन विभिन्न नेताओं में शामिल रहे जो पूर्व मुख्यमंत्री को श्रद्धांजलि देने के लिए मिरामार पहुंचे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs South Africa, T20 World Cup 2026 43rd Match Scorecard: अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका ने टीम इंडिया के सामने रखा 188 रनों का लक्ष्य, डेविड मिलर ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Zimbabwe vs West Indies, T20 World Cup 2026 44th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा जिम्बाब्वे बनाम वेस्टइंडीज के बीच सुपर-8 का अहम मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Air India Cancels All Flights: न्यूयॉर्क के लिए सभी उड़ानें रद्द, जानें क्या है वजह और यात्रियों के लिए नई एडवाइजरी

India vs South Africa, T20 World Cup 2026 43rd Match Live Score Update: अहमदाबाद में भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका के बीच खेला जा रहा है रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

\