एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | राष्ट्र सेविका समिति की पूर्व प्रमुख प्रमिला ताई मेढ़े का निधन

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) की महिला शाखा राष्ट्रीय सेविका समिति की पूर्व संचालिका प्रमिला ताई मेढ़े का बृहस्पतिवार सुबह नागपुर में निधन हो गया। वह 97 साल की थीं।

देश की खबरें | राष्ट्र सेविका समिति की पूर्व प्रमुख प्रमिला ताई मेढ़े का निधन

नागपुर, 31 जुलाई राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) की महिला शाखा राष्ट्रीय सेविका समिति की पूर्व संचालिका प्रमिला ताई मेढ़े का बृहस्पतिवार सुबह नागपुर में निधन हो गया। वह 97 साल की थीं।

संघ के एक पदाधिकारी ने बताया कि मेढ़े पिछले तीन महीने से अस्वस्थ थीं और बीते 15 दिनों से उनकी हालत बेहद नाजुक बनी हुई थी।

राष्ट्रीय सेविका समिति की ओर से जारी बयान के अनुसार, मेढ़े ने नागपुर स्थित देवी अहिल्या मंदिर (जहां वह रहती थीं) में सुबह नौ बजकर पांच मिनट पर अंतिम सांस ली।

मेढ़े राष्ट्रीय सेविका समिति की चौथी संचालिका थीं।

आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत और राष्ट्रीय सेविका समिति की वर्तमान प्रमुख शांतक्का ने देवी अहिल्या मंदिर पहुंचकर मेढ़े को श्रद्धांजलि अर्पित की।

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक पोस्ट के माध्यम से मेढ़े को श्रद्धांजलि दी। उन्होंने लिखा, ‘‘राष्ट्रीय सेविका समिति की पूर्व संचालिका प्रमिला ‘मौसी’ मेढ़े जी के निधन का समाचार अत्यंत दुखद है। मैं उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं। प्रमिला मौसी जी ने देश में राष्ट्रीय सेविका समिति के कार्य के विस्तार में महत्वपूर्ण भूमिका अदा की थी। उनका पूरा जीवन राष्ट्रभक्ति और नारी सशक्तिकरण के लिए समर्पित रहा।’’

संघ के एक पदाधिकारी ने कहा कि लाखों स्वयंसेवकों ने एक मातृतुल्य महिला को खो दिया है, जिनके साथ वे अपने दिल की हर बात खुलकर साझा कर सकते थे।

उन्होंने बताया कि मेढ़े की इच्छा के मुताबिक उनका पार्थिव शरीर शुक्रवार सुबह अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स), नागपुर को दान कर दिया जाएगा।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 31, 2025 04:56 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).