देश की खबरें | प्रज्ञानानंदा, पूरे देश को आप पर गर्व है : मुख्यमंत्री स्टालिन

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम. के. स्टालिन ने फिडे विश्व कप शतरंज के फाइनल में शानदार प्रदर्शन के लिए बृहस्पतिवार को भारतीय ग्रैंडमास्टर आर. प्रज्ञानानंदा की सराहना करते हुए कहा कि पूरे देश को उन पर गर्व है।

चेन्नई, 24 अगस्त तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम. के. स्टालिन ने फिडे विश्व कप शतरंज के फाइनल में शानदार प्रदर्शन के लिए बृहस्पतिवार को भारतीय ग्रैंडमास्टर आर. प्रज्ञानानंदा की सराहना करते हुए कहा कि पूरे देश को उन पर गर्व है।

दिग्गजों को हराकर खिताबी मुकाबले में जगह बनाने वाले भारतीय ग्रैंडमास्टर प्रज्ञानानंदा आखिरी बाधा पार नहीं कर सके और फिडे विश्व कप शतरंज के फाइनल में दुनिया के नंबर एक खिलाड़ी मैग्नस कार्लसन से बृहस्पतिवार को टाइब्रेक में 1.5-0.5 से हार गए।

प्रज्ञानानंदा ने टूर्नामेंट में दुनिया के दूसरे नंबर के खिलाड़ी हिकारू नकामूरा और तीसरे नंबर के खिलाड़ी फेबियानो कारूआना को हराकर कार्लसन के खिलाफ फाइनल में जगह बनाई थी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि अंतिम परिणाम के बावजूद, प्रज्ञानानंदा की उपलब्धि 140 करोड़ लोगों के सपनों से मेल खाती है। उन्होंने खिलाड़ी को रजत पदक जीतने के लिए बधाई दी।

मुख्यमंत्री स्टालिन ने ‘एक्स’ पर कहा, ‘‘फिडे विश्व कप शतरंज के फाइनल में उम्दा प्रदर्शन के लिए चेन्नई की ‘शान’ प्रज्ञानानंदा को हार्दिक बधाई।’’

उन्होंने कहा, ‘‘आपका रजत पदक और फिडे कैंडिडेट टूर्नामेंट में प्रवेश मील के पत्थर हैं, जो आने वाली पीढ़ियों को प्रेरित करेंगे।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\