देश की खबरें | प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना ने सुनिश्चित किया कि कोई परिवार भूखा नहीं सोए : गोयल

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने रविवार को कहा कि प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना ने यह सुनिश्चित किया कि देश में किसी भी परिवार को भूखा नहीं सोना पड़े।

धार (मप्र), 21 मई केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने रविवार को कहा कि प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना ने यह सुनिश्चित किया कि देश में किसी भी परिवार को भूखा नहीं सोना पड़े।

उन्होंने धार जिला मुख्यालय से करीब 60 किलोमीटर दूर गंधवानी इलाका स्थित ग्राम भैंसोला में वस्त्र उद्योग से संबंधित ‘पीएम मित्र पार्क’ के भूमि पूजन के दौरान लोगों को संबोधित किया। इस अवसर पर मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान भी मौजूद थे।

गोयल ने कहा, ‘‘प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना ने यह सुनिश्चित किया कि देश में किसी भी परिवार को भूखा नहीं सोना पड़े।’’

प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना को कोविड-19 महामारी के दौरान अप्रैल 2020 में आरंभ किया गया था, ताकि गरीब जनता को कोई समस्या ना हो। इसके तहत गरीबों को मुफ्त राशन दिया जाता है।

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री चौहान ने वस्त्र उद्योग से संबंधित ‘पीएम मित्र पार्क’ की स्थापना के लिए रुचि दिखाई है और केंद्र सरकार के साथ बेहतर समन्वय किया है।

गोयल ने कहा कि राज्य की औद्योगिक नीति एवं निवेश प्रोत्साहन से मंत्री राजवर्धन सिंह दत्तीगांव भी इस पार्क को प्रारंभ कराने के लिए लगातार सक्रिय रहे।

उन्होंने कहा कि यह पार्क धार जिले और समूचे वनवासी अंचल के औद्योगिक परिदृश्य को बदलने में मील का पत्थर साबित होगा।

गोयल ने कहा कि इस पार्क से प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप से लगभग दो लाख रोजगार प्राप्त होंगे।

एक अधिकारी ने बताया कि यह पार्क लगभग 1563 एकड़ भूमि पर विकसित होगा। पार्क के विकास के लिए केन्द्र सरकार ने दो चरण में 500 करोड़ रुपये की राशि देने का फ़ैसला लिया है। साथ ही केन्द्र सरकार ने 100 करोड़ रुपये से अधिक निवेश करने वाली इकाइयों को टर्न ओवर का तीन प्रतिशत प्रदान करने का निर्णय लिया है।

केन्द्रीय वस्त्र मंत्रालय ने देश के सात राज्य में सात पीएम मित्र पार्क अनुमोदित किए हैं। इनमें मध्य प्रदेश में भी एक पीएम मित्र पार्क की स्थापना शामिल है। यहां कपास से धागा, धागे से वस्त्र निर्माण और तैयार वस्त्र की बिक्री एवं निर्यात का कार्य एक स्थान पर होगा।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Andhra Pradesh News: आंध्र प्रदेश में बड़ा हादसा, काकीनाडा जिले में पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट, 10 से अधिक की मौत और कई घायल; VIDEO

West Indies Women vs Sri Lanka Women, 1st T20I Match Preview: आज वेस्टइंडीज महिला बनाम श्रीलंका महिला के बीच खेला जाएगा पहला टी20 मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, मिनी बैटल, स्क्वाड समेत सभी डिटेल्स

Israel-Iran War: ईरान में बड़े सैन्य अभियानों के बीच एयर इंडिया ने मध्य पूर्व की सभी उड़ानें रद्द की, यात्रियों की मदद के लिए हेल्पलाइन नंबर जारी

Australia Women vs India Women, 3rd ODI 2026 Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा ऑस्ट्रेलिया महिला बनाम भारत महिला के बीच तीसरा वनडे? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

\