देश की खबरें | ओड़िशा के ढेंकनाल में भाजपा की नगरपालिका अध्यक्ष पर हमले की प्रधान ने की निंदा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ओड़िशा के ढेंकनाल में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की नगरपालिका अध्यक्ष जयंती पात्रा के आवास पर ‘‘बम फेंके’’ जाने की घटना की सोमवार को निंदा की और कहा कि हाल के दिनों में हमले और ‘‘चयनित तरीके से निशाना बनाए जाने’’ की घटनाएं राज्य की कानून व व्यवस्था की स्थिति बयां करती है।

नयी दिल्ली, 11 अप्रैल केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ओड़िशा के ढेंकनाल में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की नगरपालिका अध्यक्ष जयंती पात्रा के आवास पर ‘‘बम फेंके’’ जाने की घटना की सोमवार को निंदा की और कहा कि हाल के दिनों में हमले और ‘‘चयनित तरीके से निशाना बनाए जाने’’ की घटनाएं राज्य की कानून व व्यवस्था की स्थिति बयां करती है।

वरिष्ठ भाजपा नेता प्रधान ने एक के बाद एक ट्वीट में कहा कि ओड़िशा के लोग शांतिप्रिय और कानून का पालन करने वाले हैं लेकिन हाल के दिनों की हिंसा की घटनाओं ने उसकी छवि को नुकसान पहुंचाया है।

मीडिया में छपी खबरों के मुताबिक शनिवार की देर रात पात्रा के सिमिलिया साही स्थित आवास पर एक बम फेंका गया था।

प्रधान ने एक ट्वीट में कहा, ‘‘श्रीमती जयंती और श्री रामचंद्र पात्रा के ढेंकनाल स्थित आवास पर बम फेंके जाने सहित चयनित तरीके से निशाना बनाए जाने और लगातार हो रहे हमले चिंतित और परेशान करने वाली हैं।’’

उन्होंने कहा कि ‘‘आतंक और डरा-धमकाकर’’ भाजपा नेताओं को चुप नहीं किया जा सकता है।

ओड़िसा से ताल्लुक रखने वाले प्रधान ने कहा कि उन्होंने राज्य के पुलिस महानिदेशक से शरारती तत्वों की बढ़ती हिम्मत और कानून व व्यवस्था की स्थिति पर बात की है।

उन्होंने कहा, ‘‘इस प्रकार की स्थिति ना सिर्फ मेरे लिए बल्कि ओड़िशा के हर नागरिक के लिए बहुत गंभीर चिंता की बात है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘मुझे उम्मीद है कि ओड़िया के गृह मंत्री और मुख्यमंत्री शरारती तत्वों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करेंगे और सुनिश्चित करेंगे कि कोई भी अपराधी खुले में ना घुमें। यह उम्मीद भी करूंगा कि अपराधों पर रोक और कानून व व्यवस्था पर नियंत्रण के लिए उपयुक्त कदम उठाएंगे।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs South Africa, T20 World Cup 2026 43rd Match Scorecard: अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका ने टीम इंडिया 76 रनों से दी करारी शिकस्त, मार्को जानसन ने चटकाए 4 विकेट; यहां देखें IND बनाम SA मैच का स्कोरकार्ड

Zimbabwe vs West Indies T20 World Cup Stats: टी20 वर्ल्ड कप में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है जिम्बाब्वे बनाम वेस्टइंडीज का प्रदर्शन, यहां देखें आंकड़े

India vs South Africa, T20 World Cup 2026 43rd Match Scorecard: अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका ने टीम इंडिया के सामने रखा 188 रनों का लक्ष्य, डेविड मिलर ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Zimbabwe vs West Indies, T20 World Cup 2026 44th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा जिम्बाब्वे बनाम वेस्टइंडीज के बीच सुपर-8 का अहम मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

\