विदेश की खबरें | प्रचंड के सुरक्षागार्ड कोविड-19 से संक्रमित
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. सत्तारूढ़ नेपाल कम्युनिस्ट पार्टी के सह अध्यक्ष पुष्प कमल दहल ‘प्रचंड’ के निवास पर तैनात छह सुरक्षाकर्मी कोरोना वायरस से संक्रमित पाये गये हैं।
काठमांडू, आठ अगस्त सत्तारूढ़ नेपाल कम्युनिस्ट पार्टी के सह अध्यक्ष पुष्प कमल दहल ‘प्रचंड’ के निवास पर तैनात छह सुरक्षाकर्मी कोरोना वायरस से संक्रमित पाये गये हैं।
हिमालय टाईम्स की खबर के अनुसार, महाराजगंज के नेपाल पुलिस अस्पताल में इन गार्डों का पीसीआर परीक्षण किया गया।
यह भी पढ़े | Rainfall in South Korea: दक्षिण कोरिया में भारी बारिश के 21 लोगों की हुई मौत.
दहल के सचिवालय के मुताबिक, संक्रमित व्यक्ति निवास के प्रवेश पर तैनात पुलिसदल का हिस्सा थे।
खबर के अनुसार, वैसे जांच में पूर्व प्रधानमंत्री के साथ घूमने वाले सुरक्षाकर्मियों में संक्रमण की पुष्टि नहीं हुई।
यह भी पढ़े | ढाका: प्रतिबंधित आतंकवादी संगठन अंसारुल्ला बांग्ला टीम का प्रमुख आतंकी गिरफ्तार.
देश में कोरोना वायरस के मामलों में तीव्र वृद्धि हुई है।
देश में अबतक 22,592 मामले सामने आ चुके हैं जबकि 73 लोग इस महामारी से अपनी जान गंवा चुके हैं।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)