जरुरी जानकारी | पावरग्रिड कॉरपोरेशन का शुद्ध लाभ आठ प्रतिशत बढ़कर 3,313 करोड़ रुपये
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. पावर ग्रिड कॉरपोरेशन लिमिटेड (पीजीसीआईएल) का एकीकृत शुद्ध लाभ मार्च 2020 को समाप्त तिमाही में आठ प्रतिशत से अधिक की बढ़त के साथ 3,313.47 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। कंपनी ने शनिवार को इसकी जानकारी दी।
नयी दिल्ली, 20 जून पावर ग्रिड कॉरपोरेशन लिमिटेड (पीजीसीआईएल) का एकीकृत शुद्ध लाभ मार्च 2020 को समाप्त तिमाही में आठ प्रतिशत से अधिक की बढ़त के साथ 3,313.47 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। कंपनी ने शनिवार को इसकी जानकारी दी।
कंपनी ने शेयर बाजारों को बताया कि साल भर पहले की समान तिमाही में उसका एकीकृत शुद्ध लाभ 3,061.43 करोड़ रुपये रहा था।
यह भी पढ़े | जम्मू कश्मीर: शोपियां एनकाउंटर में सुरक्षाबलों ने अब तक 5 आतंकियों को किया ढेर, ऑपरेशन जारी.
आलोच्य तिमाही में कंपनी की कुल आय 10,507.65 करोड़ रुपये हो गयी, जबकि एक साल पहले की समान अवधि में यह 9,687.91 करोड़ रुपये थी।
वित्त वर्ष 2018-19 में कंपनी को 10,033.52 करोड़ रुपये का एकीकृत शुद्ध लाभ हुआ था। यह बढ़कर 2019-20 में 11,059.40 करोड़ रुपये रहा। इस दौरान कंपनी की कुल आय भी 2018-19 के35,661.32 करोड़ रुपये से बढ़कर 2019-20 में 38,670.96 करोड़ रुपये हो गयी।
यह भी पढ़े | चीन पर राम माधव बोले-सीमा पर सतर्कता और शक्ति से पहरा देना हमारी पहली प्राथमिकता.
कंपनी के निदेशक मंडल ने प्रति शेयर 4.04 रुपये के अंतिम लाभांश की सिफारिश की है। यह अंतिम लाभांश 2019-20 के लिये 21 मार्च 2020 को भुगतान किये गये प्रति शेयर 9.96 रुपये के अंतरिम लाभांश के अतिरिक्त है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Jun 20, 2020 09:57 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

