विदेश की खबरें | यूनान के क्रीत द्वीप में शक्तिशाली भूकंप, एक व्यक्ति की मौत
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. अधिकारियों ने बताया कि भूकंप के कारण लोग घबरा कर सड़कों पर निकल आए। कई स्कूल भी खाली कराए गए। इलाके में भूकंप के बाद के झटके भी महसूस किए गए।
अधिकारियों ने बताया कि भूकंप के कारण लोग घबरा कर सड़कों पर निकल आए। कई स्कूल भी खाली कराए गए। इलाके में भूकंप के बाद के झटके भी महसूस किए गए।
स्थानीय मीडिया ने भूकंप के केन्द्र के आसपास के गांवों में नुकसान की खबर भी दी है।
‘एथेंस जियोडायनेमिक’ संस्थान ने बताया कि भूकंप स्थानीय समयानुसार सुबह नौ बजकर 17 मिनट पर आया, जिसका केन्द्र यूनान की राजधानी एथेन्स से 246 किलोमीटर दूर दक्षिण-पूर्व में पर था।
यूनान के जलवायु संकट एवं नागरिक सुरक्षा मंत्रालय ने बताया कि स्थानीय अधिकारियों से मिली खबरों के अनुसार एक व्यक्ति की मौत हो गई है और नौ अन्य घायल हुए हैं। मौत और घायल होने की वजह अभी पता नहीं चल पाई है।
यूनान के सरकारी प्रसारक ‘ईआरटी’ पर भूकंपविज्ञानी गेरासिमोस पापाडोपोलोस ने कहा, ‘‘ यह घटना अचानक नहीं हुई। हम पिछले कुछ महीने से क्षेत्र में कुछ गतिविधियां देख रहे थे। यह बहुत शक्तिशाली भूकंप था, इसका केन्द्र समुद्र के भीतर नहीं, जमीन के नीचे था और इससे आबादी वाले कई क्षेत्र प्रभावित हुए हैं।’’
एपी निहारिका मनीषा
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Sep 27, 2021 05:41 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

