जरुरी जानकारी | बिजली क्षेत्र के कर्मचारी 10 अगस्त को काम का बहिष्कार करेंगे
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. अखिल भारतीय विद्युत इंजीनियर्स महासंघ (एआईपीईएफ) ने शुक्रवार को कहा कि बिजली क्षेत्र के कर्मचारियों ने 10 अगस्त को काम के बहिष्कार की योजना बनाई है।
नयी दिल्ली, छह अगस्त अखिल भारतीय विद्युत इंजीनियर्स महासंघ (एआईपीईएफ) ने शुक्रवार को कहा कि बिजली क्षेत्र के कर्मचारियों ने 10 अगस्त को काम के बहिष्कार की योजना बनाई है।
एआईपीईएफ के प्रवक्ता वीके गुप्ता ने एक बयान में कहा, ‘‘नयी दिल्ली के जंतर मंतर पर मंगलवार से शुक्रवार तक के चार दिनों के सफल 'सत्याग्रह' के बाद, बिजली क्षेत्र के पूर्ण निजीकरण के खिलाफ बिजली इंजीनियर और कर्मचारी अब 10 अगस्त को काम के बहिष्कार के लिए कमर कस रहे हैं।’’
बयान में कहा गया है कि मोदी सरकार ने चालू मानसून सत्र के दौरान संसद में पेश किए जाने वाले बिजली (संशोधन) विधेयक, 2021 को सूचीबद्ध किया है।
इस विधेयक के बारे में बिजली कर्मचारियों को डर है कि इसके जरिये देश भर में बिजली वितरण के निजीकरण करने की दिशा में कदम उठाया जा रहा है।
गुप्ता ने कहा कि बिजली (संशोधन) विधेयक, 2021 के कई प्रावधान ‘‘जनविरोधी और कर्मचारी विरोधी’’ हैं और यदि इसे लागू किया जाता है, तो इसके दूरगामी प्रतिकूल परिणाम होंगे।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)