देश की खबरें | सामाजिक परिवर्तन और उत्थान का जरिया मात्र है सत्ता : नड्डा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने सत्ता को सामाजिक परिवर्तन और गरीबों, किसानों तथा मजदूरों के आर्थिक, सामाजिक और राजनीतिक उत्थान का जरिया मात्र करार देते हुए बृहस्पतिवार को पार्टी कार्यकर्ताओं से संगठन को और मजबूत बनाने का आह्वान किया।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

लखनऊ, 10 सितम्बर भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने सत्ता को सामाजिक परिवर्तन और गरीबों, किसानों तथा मजदूरों के आर्थिक, सामाजिक और राजनीतिक उत्थान का जरिया मात्र करार देते हुए बृहस्पतिवार को पार्टी कार्यकर्ताओं से संगठन को और मजबूत बनाने का आह्वान किया।

नड्डा ने पार्टी की उत्तर प्रदेश इकाई के नवनियुक्त पदाधिकारियों तथा क्षेत्रीय अध्यक्षों के साथ वीडियो कांफ्रेंस के जरिये परिचयात्मक बैठक में कहा, ‘‘सत्ता प्राप्ति हमारा लक्ष्य नहीं है। हमारे लिए सत्ता सामाजिक परिवर्तन के साथ गरीब, किसान, मजदूर के आर्थिक सामाजिक तथा राजनीतिक उत्थान का माध्यम मात्र है।’’

यह भी पढ़े | पाकिस्तान ने जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले के कृष्णाघाटी सेक्टर में किया सीजफायर का उल्लंघन: 10 सितंबर 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

उन्होंने नवगठित प्रदेश पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह पद नहीं, बल्कि जिम्मेदारी है। सभी प्रदेश पदाधिकारियों को नियमित प्रवास करके संगठन को मजबूत करना है। इसके साथ ही बूथ की गतिविधियों और आगे बढ़ाने का काम भी करना है।

नड्डा ने कहा कि उत्तर प्रदेश संगठनात्मक दृष्टि से बहुत मजबूत है। पूरे देश में पार्टी के सबसे अधिक सक्रिय सदस्य तथा साधारण सदस्य उत्तर प्रदेश से हैं। उन्होंने आईटी क्षेत्र के लिए कई सुझाव दिये। साथ ही सांसदों, विधायकों तथा जनप्रतिनिधियों के विचारों को भी सोशल मीडिया के विभिन्न प्लेटफार्म पर प्रसारित करने का सुझाव दिया।

यह भी पढ़े | Tourists Can Come Ladakh With Corona Negative Reports: कोरोना निगेटिव रिपोर्ट के साथ लद्दाख घूमने जा सकते हैं पर्यटक.

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के उपलक्ष्य में 14 से 20 सितम्बर तक सेवा सप्ताह के तहत सभी जिला, मण्डल, सेक्टर तथा बूथ पर कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि 25 सितम्बर पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जन्म जयन्ती से लेकर दो अक्टूबर महात्मा गांधी की जयन्ती के उपलक्ष्य में मनाये जाने वाले सभी कार्यक्रमों के लिए बैठक कर रूपरेखा तैयार कर ली गई है।

प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस मौके पर कहा कि भाजपा केवल राजनीतिक दल नहीं बल्कि मातृभूमि के प्रति समर्पण व सेवाभाव का एक महत्वपूर्ण उदाहरण पेश करने वाले कार्यकर्ताओं की टीम है।

उन्होंने कहा कि स्वाभाविक रुप से जब एक ओर भारत अपनी मजबूत पकड़ के साथ दुनिया में आगे बढ़ रहा है। उन्होंने कहा, ‘‘ऐसे बहुत लोग है जिन्हें भारत की प्रगति, समृद्धि और भारत का वह विराट स्वरूप जो दुनिया को मार्गदर्शन देने की स्थिति में है, अच्छा नहीं लग रहा है।’’

योगी ने कहा, ‘‘वे नकारात्मक लोग जिस तरह की व्यक्तिगत टिप्णियां करते हैं। जाति, , क्षेत्र के नाम पर इस विराट स्वरुप को तमाम तरीकों से तोड़ने के जो कुत्सित प्रयास होते हैं। इससे पार्टी के हर कार्यकर्ता और पार्टी पदाधिकारी को सावधान रहना होगा।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\