जरुरी जानकारी | नवंबर में बिजली की कमी घटकर 0.2 प्रतिशत पर, अप्रैल में दो प्रतिशत थी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. देश में बिजली की कमी (बिजली की जरूरत और आपूर्ति का अंतर) इस साल नवंबर में घटकर 0.2 प्रतिशत रह गई है। सरकारी आंकड़ों से यह जानकारी मिली है। इस साल अप्रैल में बिजली की कमी दो प्रतिशत थी।

नयी दिल्ली, 11 दिसंबर देश में बिजली की कमी (बिजली की जरूरत और आपूर्ति का अंतर) इस साल नवंबर में घटकर 0.2 प्रतिशत रह गई है। सरकारी आंकड़ों से यह जानकारी मिली है। इस साल अप्रैल में बिजली की कमी दो प्रतिशत थी।

हालांकि, पिछले महीने की तुलना में नवंबर में बिजली की जरूरत और आपूर्ति का अंतर बढ़ा है। अक्टूबर में बिजली की कमी 0.1 प्रतिशत (12.4 करोड़ यूनिट) थी। नवंबर, 2021 में बिजली की कमी 0.2 प्रतिशत (23.3 करोड़) यूनिट रही थी।

आंकड़ों से पता चलता है कि इस साल अप्रैल में बिजली की कमी 275.2 करोड़ यूनिट थी, जो नवंबर में घटकर 19.9 करोड़ यूनिट रह गई।

मई में बिजली की कमी 60.9 करोड़ यूनिट (0.4 प्रतिशत), जून में 79.6 करोड़ यूनिट (0.6 प्रतिशत), जुलाई में 43.4 करोड़ यूनिट (0.3 प्रतिशत), अगस्त में 46.5 करोड़ यूनिट (0.4 प्रतिशत) और सितंबर में 31.2 करोड़ यूनिट (0.2 प्रतिशत) थी।

चालू वित्त वर्ष के पहले आठ माह अप्रैल-नवंबर में बिजली की कमी बढ़कर 0.6 प्रतिशत पर पहुंच गई है। यह पिछले साल की समान अवधि में 0.4 प्रतिशत थी। इस अवधि में बिजली की कमी 569.1 करोड़ यूनिट रही, जो पिछले वित्त वर्ष की समान अवधि में 405.8 करोड़ यूनिट थी।

पूरे वित्त वर्ष 2021-22 में बिजली की कमी 578.7 करोड़ यूनिट या 0.4 प्रतिशत रही थी।

केंद्रीय बिजली मंत्री आर के सिंह ने हाल में लोकसभा को एक लिखित जवाब में बताया था कि 215 गीगावॉट की अधिकतम बिजली की मांग की तुलना में 408.7 गीगावॉट की क्षमता स्थापित की जा चुकी है। 25,580 मेगावॉट की ताप बिजली क्षमता और 76,130 मेगावॉट की नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता स्थापित के चरण में है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RCB vs LSG, IPL 2026 23rd Match Satta Bazar Favorite Team: चिन्नास्वामी स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

बजाज फिनसर्व गोल्ड लोन कैलकुलेटर कैसे आपकी किस्तों की योजना आत्मविश्वास के साथ बनाने में मदद करता है

RCB vs LSG, IPL 2026 23rd Match Toss Winner Prediction: चिन्नास्वामी स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें किस टीम के पक्ष में जा सकता है टॉस

RCB vs LSG, IPL 2026 23rd Match Stats And Preview: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स मुकाबले के बीच आज होगा रोमांचक मुकाबला, आज के मैच में बन सकते हैं ये अनोखे रिकॉर्ड