देश की खबरें | नये कृषि कानूनों के कारण हो रही आलू, प्याज की कालाबाजारी : ममता
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने मंगलवार को दावा किया कि केन्द्र सरकार द्वारा लाए गए नए कृषि कानूनों के कारण आलू, प्याज की कालाबाजारी हो रही है और जरूरी वस्तुओं की कीमत बढ़ रही है।
बांकुरा (पश्चिम बंगाल), 24 नवंबर पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने मंगलवार को दावा किया कि केन्द्र सरकार द्वारा लाए गए नए कृषि कानूनों के कारण आलू, प्याज की कालाबाजारी हो रही है और जरूरी वस्तुओं की कीमत बढ़ रही है।
बनर्जी ने कहा कि उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर अनुरोध किया है कि केन्द्र सुनिश्चित करे कि इन चीजों की कालाबाजारी ना हो और राज्यों को इन समस्याओं से निपटने के लिए आवश्यक अधिकार दिए जाएं।
यह भी पढ़े | ओडिशा: बेटी की हत्या मामले में नहीं मिला न्याय, विधानसभा के बाहर दंपति ने की खुदकुशी की कोशिश.
प्रशासनिक बैठक के दौरान मुख्यमंत्री ने कहा, ‘‘केन्द्र सरकार ने विनाशकारी कृषि कानून बनाए हैं जिनके कारण आलू, प्याज जैसी जरूरी चीजों की कालाबाजारी हो रही है।’’
तृणमूल कांग्रेस प्रमुख ने कहा, ‘‘पहले हम इन जरूरी चीजों की कीमतों पर नियंत्रण रखते थे, लेकिन केन्द्र के कानूनों ने राज्यों से यह अधिकार छीन लिया है। इससे किसानों और ग्राहकों को नुकसान हो रहा है।’’
केन्द्र सरकार पर इन कानूनों के जरिए किसानों से सबकुछ लूटने का आरोप लगाते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि आलू के दाम में चिंताजनक बढ़ोतरी हो रही है।
उन्होंने कहा कि पहले आवश्यक वस्तुओं की सूची में शामिल रहे आलू, प्याज जैसी चीजों की कीमतों में बढ़ोतरी के लिए राज्य सरकार को दोष नहीं दिया जाना चाहिए।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Nov 24, 2020 06:52 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

